बैजनाथ में शांतनु चौहान की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन एवं जलूस निकाला गया

बैजनाथ में  शांतनु चौहान की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन एवं जलूस निकाला गया 


बैजनाथ :      बैजनाथ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कांगड़ा चंबा लोकसभा क्षेत्र के संगठनात्मक चुनाव के प्रभारी शांतनु चौहान की अगुवाई में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संविधान सभा के अध्यक्ष और स्वतंत्रता सेनानी बाबा भीमराव अंबेडकर के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में चौबिन चौक में प्रदर्शन किया और चौबिन चौक से शिव मंदिर पार्किंग तक जुलूस निकाला। इस जलूस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमित शाह के इस्तीफे की मांग की और रैली के समापन पर केंद्र की भाजपा सरकार पर स्वतंत्रता आंदोलन  के प्रणेता महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, आंबेडकर सहित कांग्रेस कांग्रेस नेताओं के अपमान का आरोप लगाया। इस  से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैजनाथ आगमन पर शांतनु चौहान का चौबिन चौक में पुष्प गुच्छ तथा हार पहना कर स्वागत भी किया और उन्हें बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के संगठन आत्मक चुनाव के संदर्भ में एक ज्ञापन भी सौंपा।


  


इस अवसर पर सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया मौके पर पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव वीरेन्दर कटोच, पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव रिशव पांडव,ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष राजेश राणा, बीडीसी के उपाध्यक्ष विजय कुमार,बंडियां पंचायत के उप प्रधान रमेश तकरेडिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव अजय अवस्थी, बलबीर राणा शांति कौल,प्रताप मेहरा एडवोकेट राज कपूर युवा साथी रजनीश वर्मा दलजीत,सुमन,कुसुम,लता,पुष्पा देवी,राजकुमारी,शालू ठाकुर,शुभ राणा करण मेहरा राहुल कौंडल रजत शर्मा विशेष अक्षय कटोच आदि उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन