राजस्व मंत्री द्वारा स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई

राजस्व मंत्री द्वारा स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई


किन्नौर (रिकांग पियो):-            राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित रामलीला मैदान में गत रात दिवगंत हुए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

राजस्व मंत्री ने स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के अभूतपूर्व योगदान को याद करते हुए कहा कि वह सरल स्वभाव एवं महान अर्थशास्त्री थे और भारतीय अर्थव्यवस्था में उदारवादी युग लाने के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा जिससे भारत आर्थिक संकट की चुनौती से उभर सका और विश्व पटल पर अपनी अभिन्न पहचान बनाई।

कैबिनेट मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री को मनरेगा अधिनियम-2005, सूचना का अधिकार अधिनियम-2005, वन अधिकार अधिनियम-2006, शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के लिए उनकी समावेशी सोच की सराहना की जिससे निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों को लाभ मिला तथा देश विकास की उचाईयों पर पहुंच सका।

इस अवसर पर स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह की याद में 02 मिनट का मौन रखा गया।


इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षा सरोज नेगी, जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य डॉ. सूर्या बोरस व बीर सिंह नेगी, जिला परिषद सदस्य हितैष नेगी, पंचायत समिति कल्पा की अध्यक्षा ललिता पंचारस, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राज्य उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह नेगी, पूह ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष प्रेम कुमार नेगी, किनफैड के अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, कल्पा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम नेगी सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर