उपायुक्त ने की शीतकालीन तैयारियों से संबंधित तीसरी समीक्षा बैठक, बर्फबारी वाले क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को सुचारू रखने के दिए निर्देश

उपायुक्त ने की शीतकालीन तैयारियों से संबंधित तीसरी समीक्षा बैठक, बर्फबारी वाले क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को सुचारू रखने के दिए निर्देश


सिरमौर (नाहन):-       उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने आज उपायुक्त कार्यालय में विभिन्न विभाग प्रमुखों के साथ शीतकालीन तैयारियों से संबंधित तीसरी समीक्षा बैठक आयोजित की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उपायुक्त ने जिला के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य व अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुचारू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सडकों पर होने वाली फिसलन दूर करनें के लिए आवश्यक सामग्री व मशीनरी तैनात करने के निर्देश दिए ताकि आवश्यकता पडने पर समयबद्ध तरीके से बहाली का काम किया जा सके।

उन्होंने सभी उपमंडल अधिकारियों से बर्फबारी वाले क्षेत्रों तथा  अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की ओर ट्रैकर्स या यात्रियों की आवाजाही को प्रतिबंधित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी विभाग मौसम की चुनौतियों के लिए तैयार रहें तथा आवश्यक तैयारियों को समय रहते पूर्ण कर लें।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि दूर दराज के क्षेत्रों में आवश्यक दवाइयों व अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करें। उन्होंने जल शक्ति विभाग व विद्युत विभाग को  पीने के पानी व बिजली की सप्लाई सुचारू रखने के लिए कहा तथा पानी के पाइप और बिजली के खंभों के भण्डारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने जिला वासियों से आग्रह किया कि वे आवश्यक होने पर मौसम अनुकूल ही यात्रा करें।

बैठक में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता जगबीर वर्मा, कार्यकारी अधिकारी जिला राजस्व निलाक्ष शर्मा, उप निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. मही राम, उप निदेशक प्राथमिक शिक्षा राजीव ठाकुर, सहायक अभियंता विद्युत महेश चौधरी, स्वास्थ्य विभाग के डॉ. निसार अहमद, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक राजेश शर्मा  मौजूद रहे।

 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर