सिविल अस्पताल पालमपुर बनेगा आदर्श स्वास्थ्य संस्थान- आशीष बुटेल

सिविल अस्पताल पालमपुर बनेगा आदर्श स्वास्थ्य संस्थान- आशीष बुटेल 

 

 अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित 


पालमपुर :- विधायक के पालमपुर आशीष बुटेल ने कहा कि सिविल अस्पताल पालमपुर को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाया जाएगा। उन्होनें कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाऐं उपलब्ध करवाने की दृष्टि से सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक स्वास्थ्य संस्थान को आदर्श संस्थान बनाया जा रहा है। 

    आशीष बुटेल, वीरवार को सिविल अस्पताल पालमपुर की रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की गवर्निंग बॉडी की वार्षिक बैठक में बोल रहे थे।  रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) बैठक का आयोजन एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती की अध्यक्षता में किया गया। 


     आशीष बुटेल बैठक में विशेष रूप से शामिल हुए। विधायक ने कहा कि नागरिकों को उत्तम स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। पालमपुर अस्पताल में भी आरकेएस के माध्यम से पालमपुर और साथ लगते क्षेत्र के रोगियों की सुविधा के सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने बैठक में आरकेएस के सदस्यों  और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को संस्थान में और अधिक बेहतर सुविधायें सृजित करवाने के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने का आग्रह किया।

   उन्होंने कहा कि अस्पताल के नए भवन में अस्पताल प्रबंधन और संबंधित विभागों के अधिकारियों के सहयोग से तीन ऑपेरशन थिएटरों व लिफ्ट इत्यादि की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।  उन्होंने कहा कि पुराने डेंटल भवन के स्थान पर नए भवन बनाने के लिए नक्शा तैयार किया जा रहा है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को कायाकल्प मूल्यांकन में तीसरा स्थान हासिल करने पर बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में करीब साढ़े 4 करोड रुपए की लागत से 100 वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा भी सृजित की जायेगी। 

    गवर्निंग बॉडी की बैठक में सर्वसम्मति से वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 81 लाख 55 हजार रुपये के बजट अनुमोदित किया गया। 

   बैठक में एसडीएम ने सभी आरकेएस सदस्यों और आम लोगों से अस्पताल में रोगियों को दिए जा रही सुविधाओं के बेहतर संचालन के लिए सहयोग और आवश्यक सुझाव देने का आग्रह किया।


     बैठक में महापौर नगर निगम गोपाल नाग, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी गुप्ता, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ.  एस चक्रवर्ती, पार्षद दिलबाग सिंह,  त्रिलोक चंद  सहित आरकेएस के मनोनीत सदस्य सुरेंद्र सूद, अजय सूद, आदित्य सलूजा भी मौजूद रहे।

 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार