संदेश

धर्मशाला लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

माँ चिन्तपूर्णी देवी मंदिर के विकास कार्यों के लिए 56.26 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की

चित्र
माँ चिन्तपूर्णी देवी मंदिर के विकास कार्यों के लिए 56.26 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की धर्मशाला(ब्यूरो):- पर्यटन ढांचे को मजबूती देने के लिए हिमाचल को मिला केंद्र का बड़ा तोहफा केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के पर्यटन ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए वर्ष 2024-25 के दौरान बड़ी घोषणाएं की हैं। संसद में काँगड़ा लोकसभा सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज को जानकारी देते हुए केन्द्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत माँ चिन्तपूर्णी देवी मंदिर के विकास के लिए ₹56.26 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। 🎯 इसके साथ ही, पर्यटन मंत्रालय द्वारा लाहौल-स्पीति जिला के उपमंडल काज़ा में पर्यटन ढांचे के विकास हेतु ₹24.82 करोड़, और किन्नौर के रकछम-छितकुल क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं को उन्नत करने के लिए ₹4.96 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। 📜 शेखावत ने यह भी बताया कि हिमाचल में पर्यटन विकास के लिए पूर्व में, वर्ष 2016-17 के दौरान स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत कियारीघाट, शिमला, हाटकोटी, मनाली, काँगड़ा, धर्मशाला, बीड़, पालमपुर और चम्बा जैसे हिमालयन सर्किट क्षेत्रों के लिए ₹...

मित्रों की कंपनी को आगामी कैबिनेट में विशेष लाभ देने की फिराक में सरकार: सुधीर शर्मा

चित्र
मित्रों की कंपनी को आगामी कैबिनेट में विशेष लाभ देने की फिराक में सरकार: सुधीर शर्मा ब्यूरो:- पूर्व मंत्री एवं धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक सुधीर शर्मा ने शिमला रोपवे प्रॉजेक्ट में होने वाली निविदा प्रक्रिया को सवालों के घेरे में लाकर रख दिया है।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की प्रदेश सरकार एक विशेष कंपनी विश्व समुद्रा को आगामी कैबिनेट में फ़ायदा पहुँचाने की फ़िराक़ में हैं। सुधीर शर्मा ने मामले की पूरी जानकारी देते हुए कहा की न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) द्वारा वित्तपोषित शिमला रोपवे परियोजना,हिमाचल प्रदेश के शिमला में 13.79 किलोमीटर लंबे रोपवे के निर्माण के लिए ₹1,734 करोड़ की एक पहल है। शहर में यातायात की भीड़भाड़ को कम करने के उद्देश्य से इस परियोजना को एनडीबी से अग्रिम निविदाओं के लिए मंजूरी मिल गई है,जिसमें हिमाचल प्रदेश सरकार की 20% इक्विटी और एनडीबी शेष 80% प्रदान करेगा। रोपवे के दो चरणों में पूरा होने की उम्मीद है और इसमें 13 स्टेशन होंगे जिनकी क्षमता प्रति घंटे 6,000 लोगों को ले जाने की होगी। न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) अधिकांश धनराशि (80%) प्रदान कर रहा है, जिस...

सुक्खू सरकार की कोई गारंटी नहीं कि वो अपना कार्यकाल पूरा करे: विपिन परमार

चित्र
सुक्खू सरकार की कोई गारंटी नहीं कि वो अपना कार्यकाल पूरा करे: विपिन परमार धर्मशाला(ब्यूरो):-   हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष एवं सुलह से भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार ने एक बार फिर से सुक्खू सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार खुद अपने आप को कई सवालों के कठघरे में खड़ा कर चुकी है।  सुक्खू सरकार की अब कोई गारंटी नहीं है कि वे अपना कार्यकाल पूरा करेगी भी या नहीं। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश देख रहा है कि देवभूमि हिमाचल के हालात क्या हो चुके हैं। सुक्खू सरकार ने देश भर में हिमाचल की छवी को दागदार करने में कोई कर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई भी ऐसा राजनेता नहीं है जो भाजपा के सामने खड़ा होने की नैतिकता रखता हो।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार से हर वर्ग हताश व परेशान हो उठा है और उनके भीतर भड़क रही चिंगारियां कभी भी सड़कों पर आने वाली है। जनता जान चुकी है कि कांग्रेस ने सत्ता के लिए झूठी गारंटियों का एक जाल बुना गया, जिसमें उन्हें कैद करने का प्रयास किया गया है, लेकिन अब सुक्खू सरकार का झूठ...

धर्मशाला में भाजपा का संकल्प, पीएम मोदी का सपना पूरा करने में आज से ही जुटेंगे

चित्र
धर्मशाला में भाजपा का संकल्प, पीएम मोदी का सपना पूरा करने में आज से ही जुटेंगे धर्मशाला(सोनाली संधू):- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने साल 2047 तक भारत को दुनिया का सबसे समृद्ध राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए हम आज से ही जुट जाएंगे।  यह बात दिग्गज भाजपा नेता सुधीर शर्मा ने धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के तहत नरवाणा हेरिटेज में भाजपा सदस्यता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। मंगलवार को आयोजित शहरी व ग्रामीण भाजपा के संयुक्त सम्मेलन में साढ़े 500 से ज्यादा वर्कर्ज व नेताओ को संबोधित करते हुए सुधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल में धर्मशाला एकमात्र विधानसभा हलका रहा है,जहां का सदस्यता स्ट्राइक रेट पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा है। यह सब धर्मशाला के भाजपाइयोंं की एकजुटता से ही संभव हो पाया है। सुधीर शर्मा ने इसके लिए भाजपाइयों को बधाई दी।  सुधीर शर्मा ने कहा कि आने वाले चुनावों में हिमाचल में भाजपा को प्रचंड जीत मिलने वाली है। उन्होंने वर्कर्ज से आग्रह किया  कि वे कांग्रेस सरकार की नाकामियों से जनता को अवगत करवाएं।  इस दौरान कांगड़ा-चंबा से ल...

मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान: सुधीर शर्मा

चित्र
मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान: सुधीर शर्मा धर्मशाला (सोनाली संधू):- धर्मशाला विधानसभा के वर्तमान विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री सुधीर शर्मा ने मंगलवार को श्री लखदाता पीर दंगल सकोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।  उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं और आपसी भाईचारे का प्रतीक हैं। शर्मा ने कहा की जल्द ही उनके प्रयासों और केंद्र में मोदी सरकार के सहयोग से सकोह में एक विशाल आइस स्केटिंग रिंक बनकर तैयार होगा। उन्होंने अपनी तरफ़ से श्री लखदाता पीर कमेटी सकोह को इक्कीस हज़ार रुपए देने की घोषणा की और मेला कमेटी की माँग को मानते हुए यह भी आश्वस्त किया की जल्द ही मेला कमेटी को भव्य दंगल को आयोजित करने के लिए भूमि भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

कृषि मंत्री ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष से की चर्चा

चित्र
कृषि मंत्री ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड  के अध्यक्ष से की चर्चा    धर्मशाला(ब्यूरो):-   कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार की अध्यक्षता में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक मलेंद्र राजन ने गुजरात के आनंद स्थित राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड का दौरा किया। यह दौरा हिमाचल प्रदेश में डेयरी क्षेत्र के समग्र विकास, मूल्य संवर्धन, एवं पशुपालन से संबंधित चुनौतियों के समाधान हेतु एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने एनडीडीबी के अध्यक्ष डॉ. मनीष शाह से विस्तृत बातचीत की, जिसमें हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय भूगोल को ध्यान में रखते हुए डेयरी क्षेत्र में तकनीकी सहयोग, पशु चारे की उपलब्धता, रोग नियंत्रण, उत्पादकता में वृद्धि, विपणन नेटवर्क का सुदृढ़ीकरण, एवं किसान हितैषी योजनाओं पर चर्चा की गई। डॉ. शाह ने डेयरी की विभिन्न पहलों व तकनीकी नवाचारों की जानकारी दी, जो हिमाचल जैसे राज्यों में भी लागू किए जा सकते हैं। इस महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक महासंघ से डॉ. संदीप ठाकुर, प्रबंधक (विपणन), तथा श्री प्रवीन शर्मा, उ...

उपायुक्त ने सीनियर सेंकेडरी स्कूल बगली को लिया गोद

चित्र
उपायुक्त ने सीनियर सेंकेडरी स्कूल बगली को लिया गोद धर्मशाला(सोनाली संधू):-    कांगड़ा जिला के उपायुक्त हेम राज बैरवा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगली को गोद लिया जो कि जिला कांगड़ा के सबसे पुराने विद्यालयों में से एक है।  मंगलवार को उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सीनियर सेेकेंडरी स्कूल बगली के परिसर में पहुंचकर स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी लेने के उपरांत कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में नवाचार करते हुए ‘अपना विद्यालयः स्कूल गोद लेने का कार्यक्रम’ नामक एक महत्वाकांक्षी पहल शुरू की गई है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता में सुधार लाना और उन्हें संसाधनों से सशक्त बनाना है। इस योजना के अंतर्गत प्रतिष्ठित नागरिकों जैसे सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी आदि को शामिल किया जा रहा है। ये सभी अधिकारी कम से कम एक स्कूल को गोद लेंगे और उसकी समग्र प्रगति के लिए मार्गदर्शन करेंगे। वे छात्रों को सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगे, करियर काउंसलिंग देंगे, तथा प...

हिमाचल प्रदेश में बेहतर मोबाइल नेटवर्क सुविधा देने के लिए 660 नए टावर स्थापित करने का लक्ष्य: इन्दु गोस्वामी

चित्र
हिमाचल प्रदेश में बेहतर मोबाइल नेटवर्क सुविधा देने के लिए 660 नए टावर स्थापित करने का लक्ष्य: इन्दु गोस्वामी धर्मशाला(ब्यूरो):- राज्य सभा सांसद सुश्री इन्दु बाला गोस्वामी ने बताया की हिमाचल प्रदेश के सभी गांवों को बेहतर मोबाइल नेटवर्क सुविधा देने के लिए 660 नए टावर स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है जिसमे से अभी तक राज्य के 12 जिलों में 423 टावर स्थापित करके 66 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। यह जानकारी उन्हें केन्द्रीय संचार मन्त्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सदन में दी। उन्होंने बताया की हिमाचल प्रदेश के दूरस्थ सीमावर्ती क्षेत्रों  में  मोबाइल संचार नेटवर्क को सुदृढ़ करने के लिए 38 टावर्स स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है जिसमे से अब तक 37 टावर्स स्थापित कर दिए गए है। उन्होंने बताया की इसके अतिरिक्त सुरक्षा की दृष्टि से 3 बॉर्डर आउटपुट इनपुट टावर्स स्थापित किये जायेंगे।  उन्होंने बताया की वी एस ऍन एल द्वारा 4 जी रोलआउट में सभी स्वदेशी उपकरण लगाए गए हैं और फ़िनलैंड , स्वीडन , चीन और साउथ कोरिया के बाद भारत पांचवा देश  बना है जिसने सभी स्वदेशी उपकरणों के उपयोग से 4 ज...

1905 के भूकंप ने सिखाए कई सबक, रहें हमेशा सजग और सतर्क: उपायुक्त

चित्र
1905 के भूकंप ने सिखाए कई सबक, रहें हमेशा सजग और सतर्क: उपायुक्त धर्मशाला(सोनाली संधू):-   वर्ष 1905 की 4 अप्रैल को जिला कांगड़ा में आए भयावह भूकंप की स्मृति में जिला प्रशासन द्वारा आज शुक्रवार को डीसी ऑफिस से पुलिस मैदान धर्मशाला तक मार्च निकाला गया। मार्च में उपायुक्त कार्यालय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों व स्कूली बच्चों ने भाग लिया। कांगड़ा भूकंप की स्मृति में पुलिस मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षण संस्थानों से आए बच्चों ने भूकंप और प्राकृतिक आपदा से संबंधित विषयों पर भाषण दिए तथा कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने सभी को 1905 के भूकंप से सबक लेते हुए प्राकृतिक आपदाओं को लेकर सजग और सतर्क रहने को कहा। उन्होंने इस दौरान 1905 के भूकंप में जान गंवाने और हताहत हुए लोगों व अन्य प्राणियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि 1905 में जब कांगड़ा में विनाशकारी भूकंप आया था तब जिले में भवनों की संख्या और जनसंख्या दोनों कम थीं, उसके बावजूद भी भूकंप ने सब नेस्तना...

विधायक पवन काजल की अगुवाई में निकाला गया कैंडल मार्च

चित्र
विधायक पवन काजल की अगुवाई में निकाला गया कैंडल मार्च धर्मशाला(ब्यूरो):-  स्वर्गीय विमल नेगी जी की रहस्यमयी मृत्यु पर जहां पूरे प्रदेश की जनता कैंडल मार्च निकाल रही है वहीं आज उसी कड़ी में धर्मशाला में भी लोगों द्वारा विधायक पवन काजल की अगुवाई में कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमें हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व कांगड़ा विधानसभा के विधायक पवन काजल, पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, पूर्व विधायक अरुण कुमार मेहरा "कूका", हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु, संगठनात्मक जिला कांगड़ा के अध्यक्ष सचिन शर्मा, पूर्व विधायक विशाल नेहरिया, धर्मशाला मंडल अध्यक्ष डॉ. विशाल नेहरिया, भुवनेश चौधरी, देवेंद्र कोहली, डॉ. विजय शर्मा, डॉ. अश्वनी कौल, अशोक एडी, अनिल कुमार चौधरी, रेखा, सोनू चौधरी सहित सैकड़ो लोग व कार्यकर्ता इस कैंडल मार्च में मौजूद रहे।  स्थानीय लोगों के साथ मिलकर शाम 05:00 बजे यह कैंडल मार्च कचहरी अड्डा से शाहिद स्मारक तक निकाला गया। उसके बाद विमल नेगी का चित...

कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति के ताबूत में आखिरी कील है वक्फ संशोधन बिल: विपिन सिंह परमार

चित्र
कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति के ताबूत में आखिरी कील है वक्फ संशोधन बिल: विपिन सिंह परमार धर्मशाला(ब्यूरो):-  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, कांगड़ा-चंबा के भाजपा प्रभारी व विधायक विपिन सिंह परमार ने वक्फ संशोधन विधेयक को पिछड़े और गरीब मुसलमानों के भविष्य का वरदान करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों द्वारा देश में लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें वे कभी कामयाब नहीं होंगे। यह कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति के ताबूत में आखिरी कील साबित होने जा रहा है। कांग्रेस की राजनीति अब खत्म होने की कगार पर है। इनके नेता अब छटपटा रहे हैं, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार एक के बाद एक ऐतिहासिक फैसले ले रही है, जिससे कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की वोट बैंक की राजनीति का खात्मा हो रहा है।  उन्होंने कहा कि वक़्फ़ बोर्ड को भू-माफियाओं और लुटेरों के चंगुल से मुक्त करवाकर गरीब मुसलमानों के हित में इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है, लेकिन कुछ लोग इसे गरीब मुसलमानों के हित में इस्तेमाल करने की बजाय भू-माफियाओं की कठप...

प्रधान मन्त्री पौषण शक्ति निर्माण योजना के अन्तर्गत 11.20 करोड़ बच्चों को गर्म पौष्टिक खाना प्रदान किया गया: इन्दु गोस्वामी

चित्र
प्रधान मन्त्री पौषण शक्ति निर्माण योजना के अन्तर्गत 11.20 करोड़ बच्चों को गर्म पौष्टिक खाना प्रदान किया गया: इन्दु गोस्वामी                       धर्मशाला(ब्यूरो):-  राज्य सभा सांसद सुश्री इन्दु बाला गोस्वामी ने बताया की प्रधान मन्त्री पौषण शक्ति निर्माण योजना के अन्तर्गत बर्ष 2024 -25  के दौरान 10.36 लाख शिक्षण  संस्थाओं में शिक्षा ग्रहण कर रहे 11. 20 करोड़ बच्चों को गर्म पौष्टिक खाना प्रदान किया गया। यह जानकारी उन्हें केन्द्रीय शिक्षा राज्य मन्त्री जयन्त चौधरी ने सदन में दी। उन्होंने बताया की इस योजना के अन्तर्गत बर्ष 2023 -24  और बर्ष 2024 -25 में क्रमश 11600.00 करोड़ और 12467.39 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया। उन्होंने बताया की इस योजना के अन्तर्गत सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में आठवीं कक्षा तक पढ़ने बाले बच्चों को गर्म पौष्टिक खाना प्रदान किया जाता हैं। केन्द्रीय उपभोक्ता मामले खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मन्त्री निमूबेन जयंतीभाई  बंभानिया ने राज्य सभा सांसद सुश्री इन्दु बाला गोस्वामी...

कांगड़ा के गांधीवादी नेता लक्ष्मी दास कांगड़ा सहकारी बैंक लिमिटेड के चेयरमैन चुने गए

चित्र
कांगड़ा के गांधीवादी नेता लक्ष्मी दास कांगड़ा सहकारी बैंक लिमिटेड के चेयरमैन चुने गए  धर्मशाला(ब्यूरो):-   खादी और ग्रामोद्योग कमीशन के पूर्व अध्यक्ष और  कांगड़ा के गांधीवादी नेता लक्ष्मी दास राजधानी दिल्ली में हिमाचलियों द्वारा संचालित दिल्ली के सबसे बड़े सहकारी बैंक कांगड़ा सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष चुने गए । उन्होंने सीधे मुकाबले में अपने प्रतिद्वंदी सुदेश शुक्ला को रिकॉर्ड  2347 मतों से पराजय दी और विरोधी की जमानत जब्त करवाई l उनके नेतृत्व में उनके पैनल ने बैंक के सभी पदाधिकारियों और निदेशक मण्डल के चुनावों में भारी बहुमत से जीत दर्ज की । बह इस प्रतिष्ठित पद पर  पांचवीं  बार चुने गए हैं ।75 वर्षीय   श्री लक्ष्मी दास कांगड़ा जिला के बाथू टिपरी गांव से सम्बन्ध रखते हैं । उन्होंने अपनी मेट्रिक की परीक्षा बर्ष 1962 में राजकीय उच्च विद्यालय बाथू टिपरी  से पास करने के बाद 1963 में आचार्य विनोदा भावे से प्रेरित होकर भूदान आंदोलन में सक्रिय हिस्सेदारी लेनी शुरू कर दी । बह हिमाचल खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष तथा हिमाचल भूदान बोर्ड के सदस्य स...

सुधीर शर्मा ने खनियारा को दी लाखों की सौगात

चित्र
सुधीर शर्मा ने खनियारा को दी लाखों की सौगात धर्मशाला(सोनाली संधू):-  धर्मशाला विधानसभा के वर्तमान विधायक एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने शनिवार को सुप्रसिद्ध श्री इंद्रूनाग मेले में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और खनियारा में विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग बीस लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कुश्ती अखाड़े के विस्तारीकरण और सौंदर्यकरण के लिए पाँच लाख,मेला ध्वज स्तंभ के लिए दो लाख,सुनील जंग महंत की यादगार में बनने वाले प्रवेश द्वार के लिए चार लाख तथा बटवाल पाउंडेशन सामुदायिक भवन निर्माण के लिए सात लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने अपनी तरफ़ से श्री इंद्रूनाग मेला कमेटी को एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की।  सुधीर शर्मा ने कहा की मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर होने के साथ-साथ आपसी भाईचारे का प्रतीक भी हैं। उन्होंने कहा की वह प्रार्थना करते हैं की भगवान श्री इंद्रूनाग महाराज जी की कृपा और आशीर्वाद सारे क्षेत्र पर बना रहे।

स्व. सुनील उपाध्याय की जयंती पर शोध समिति द्वारा संगोष्ठी का आयोजन

चित्र
स्व. सुनील उपाध्याय की जयंती पर शोध समिति द्वारा संगोष्ठी का आयोजन धर्मशाला(सोनाली संधू):- केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश की शोध समिति द्वारा स्व. सुनील उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर “पूर्ण विकसित भारत का अधिष्ठान पंच परिवर्तन” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रो. प्रदीप कुमार, (अकादमिक अधिष्ठाता, हि. प्र. के. वि. वि.) रहे, जिन्होंने अपने उद्बोधन में स्व. सुनील उपाध्याय जी के कार्यों और समाज में उनके योगदान पर विशेष जोर दिया। मुख्य वक्ता डॉ. उदय भान सिंह (सह-आचार्य, दीन दयाल उपाध्याय अध्ययन केंद्र) ने “पंच परिवर्तन” विषय पर व्याख्यान दिया और इसके महत्व को स्पष्ट किया। इस अवसर पर स्व. सुनील उपाध्याय जी के जीवन पर आधारित एक वृत्तचित्र भी प्रदर्शित किया गया, जिसने उपस्थित दर्शकों को उनके विचारों और योगदान से अवगत कराया। कार्यक्रम में प्रो. सूर्य रश्मि रावत, प्रो. सुनील, डॉ. ललित मोहन, डॉ. हरीश गौतम, डॉ. प्रिया शर्मा, डॉ. चंद्रशेखर, डॉ. मलकीयत सिंह एवं डॉ. चंद्रकांत भी उपस्थित रहे। सेमिनार में विश्वविद्यालय के छात्र, शोधार्थी एवं श...

‘गुड स्मार्टियन’ बन बचाई लोगों की जान, प्रशासन ने दिया उचित सम्मान

चित्र
‘गुड स्मार्टियन’ बन बचाई लोगों की जान, प्रशासन ने दिया उचित सम्मान धर्मशाला(सोनाली संधू):-  सड़क दुर्घटना में घालय लोगों की सही समय में मदद कर उन्हें अस्पताल पहुंचाने वाले जिला कांगड़ा के पांच लोगों को ‘गुड स्मार्टियन योजना’ के तहत आज बुधवार को जिला प्रशासन व परिवहन विभाग द्वारा सम्मानित किया गया।  डीआरडीए सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, एएसपी हितेश लखनपाल व आरटीओ प्रदीप कुमार ने घुग्घर के सुरेश वर्मा, समलोटी के प्रवेश शर्मा, नगरोटा बगवां के मंजीत कुमार तथा धमेटा के सुभाष चंद और सरदार निक्का सिंह को ‘गुड स्मार्टियन’ होने के नाते उनको प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इसके अलावा योजना के तहत पांच हजार रुपए का नकद पुरस्कार प्रत्येक गुड स्मार्टियन के बैंक खाते में परिवहन विभाग द्वारा डाला गया। बता दें, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की सहायता के लिए लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से ‘गुड स्मार्टियंस’ नामक योजना आरंभ की गई है। इसमें सड़क दुर्घटना में पीड़ित को हादसे के तुरंत बाद शुरुआती एक घंटे के भीतर (गोल्डन आवर) में अस्पताल पहुंच...

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने खेल परिसर में अत्याधुनिक उपकरणों के साथ जिम का किया शुभारंभ

चित्र
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने खेल परिसर में अत्याधुनिक उपकरणों के साथ जिम का किया शुभारंभ धर्मशाला(सोनाली संधू):-   उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कांगड़ा जिला में खेलकूद गतिविधियों के विस्तारीकरण तथा आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए आवश्यक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। बुधवार को उपायुक्त हेमराज बैरवा ने धर्मशाला के खेल परिसर में पुराने उपकरणों को हटाकर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस जिम का शुभारंभ किया।    उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि खेल परिसर की इंडोर स्टेडियम का उचित रखरखाव करने के निर्देश भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं। ताकि खिलाड़ियों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।  उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिला युवा एवं खेल सेवाएं विभाग के अधिकारियों को खेल परिसर के विस्तारीकरण के लिए आवश्यक प्लान तथा प्राकल्लन तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आवश्यक बजट का प्रावधान किया जा सके। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि नुरपुर, जयसिंहपुर, नगरोटा बगबां, बैजनाथ तथा चंबी में भी खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ...

वकीलों पर की गई टिप्पणी को लेकर माफी मांगें विधायक, अन्यथा परिणाम होंगे गंभीर: विश्व चक्षु

चित्र
वकीलों पर की गई टिप्पणी को लेकर माफी मांगें विधायक, अन्यथा परिणाम होंगे गंभीर: विश्व चक्षु धर्मशाला(ब्यूरो):-  प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस विधायक द्वारा नशे को लेकर वकीलों पर की गई टिप्पणी पर जिला वार एसोसिएशन धर्मशाला ने ऐतराज जताया है।  वकील वर्ग भी हर प्रकार के नशे के खिलाफ है। विधायक द्वारा सत्र के दौरान चिटटे के विषय को रखते हुए वकीलों पर प्रहार किया है, जिससे प्रदेश के वकील उनकी टिप्पणी से आहत हैं।  एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने कहा कि वकीलों पर की गई टिप्पणी को लेकर विधायक महोदय को सदन में माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा इसके गंभीर परिणाम उन्हें भुगतने होंगे।  विधायक की ओर से कहा गया है कि वकीलों और उनकी संपत्तियों की जांच होनी चाहिए। किस मामले में कौन दोषी है और बेगुनाह है, यह देखना न तो विधायक और न ही वकीलों का काम है, बल्कि यह कार्य न्यायाधीशों का है।  उन्होंने कहा कि जिन विधायक महोदय ने वकीलों पर उंगली उठाई है, प्रदेश में उन्हीं की सरकार है, ऐसे में उन्हें चाहिए कि नशे के खिलाफ वे सरकार के माध्यम से सख्त कानून लेकर आ...

भाजपा 27 मार्च को शिमला में करेगी विधानसभा का घेराव: राकेश

चित्र
भाजपा 27 मार्च को शिमला में करेगी विधानसभा का घेराव: राकेश धर्मशाला(ब्यूरो):-  भाजपा द्वारा 27 मार्च को शिमला में विधानसभा का घेराव किया जाएगा।  प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राकेश शर्मा ने कहा कि 27 मार्च को भाजपा के प्रदेश भर के नेता व कार्यकर्ता शिमला के चौड़ा मैदान में एकत्रित होंगे। इस दौरान रैली निकाली जाएगी और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में विधानसभा का घेराव किया जाएगा।  मंगलवार को जारी प्रेस बयान में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राकेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने सत्ता संभालने उपरांत प्रदेश को तहस-नहस कर दिया है। कांग्रेस सरकार के साथ माफिया राज सक्रिय हो गया है। प्रदेश सरकार एक भी गारंटी को पूरा नहीं कर पाई है।  कांग्रेस ने सत्ता में आने के साथ ही डीजल और सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी की। कानून व्यवस्था का कांग्रेस राज में आलम यह है कि सत्तासीन कांग्रेस सरकार के पूर्व विधायक पर गोली चलती है। कांग्रेस सरकार, मित्रों की सरकार है और इस सरकार में मित्र भी माफिया के रूप में प्रसिद्ध हो रहे हैं।  नौकरियों की एवज में लाखों रुपये लिए जा र...

बाॅलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख इन दिनों धर्मशाला की हसीन वादियों में

चित्र
बाॅलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख इन दिनों धर्मशाला की हसीन वादियों में धर्मशाला(ब्यूरो):-   धर्मशाला पहुंचीं दंगल गर्ल फातिमा सना शेख, सोशल मीडिया पर फोटो किए शेयर साल 2010 कॉमनवैल्थ गेम्स में कुश्ती में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने का रिकॉर्ड बनाने वाली भारतीय कुश्ती पहलवान गीता फोगाट के संघर्ष पर आधारित बाॅलीवुड फिल्म दंगल में गीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री फातिमा सना शेख इन दिनों धर्मशाला की हसीन वादियों में रहने का आनंद उठा रही हैं। इन फोटोज को शेयर करने के दौरान उन्होंने फोटो को कैप्शन दी है कि पहनने को कुछ नहीं है। शार्लो: (कुछ नहीं कहतीं, बस कपड़े थमा देती हैं)।  आगे उन्होंने लिखा है कि वह आधिकारिक तौर पर जीवन भर के लिए मेरे साथ जुड़ गया है। ऐसे टैलेंटिड दोस्त सब को नसीब हों। इससे पहले सना साल 2021 में भी धर्मशाला की हसीन वादियों में दस्तक दे चुकी हैं।  उस दौरान सना ने पहाड़ों से घिरे एक दृश्य को सुंदर कैप्शन देकर फोटो शेयर किए थे।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: