हिमाचल प्रदेश में बेहतर मोबाइल नेटवर्क सुविधा देने के लिए 660 नए टावर स्थापित करने का लक्ष्य: इन्दु गोस्वामी

हिमाचल प्रदेश में बेहतर मोबाइल नेटवर्क सुविधा देने के लिए 660 नए टावर स्थापित करने का लक्ष्य: इन्दु गोस्वामी

धर्मशाला समाचार

धर्मशाला(ब्यूरो):- राज्य सभा सांसद सुश्री इन्दु बाला गोस्वामी ने बताया की हिमाचल प्रदेश के सभी गांवों को बेहतर मोबाइल नेटवर्क सुविधा देने के लिए 660 नए टावर स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है जिसमे से अभी तक राज्य के 12 जिलों में 423 टावर स्थापित करके 66 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। यह जानकारी उन्हें केन्द्रीय संचार मन्त्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सदन में दी।

उन्होंने बताया की हिमाचल प्रदेश के दूरस्थ सीमावर्ती क्षेत्रों  में  मोबाइल संचार नेटवर्क को सुदृढ़ करने के लिए 38 टावर्स स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है जिसमे से अब तक 37 टावर्स स्थापित कर दिए गए है। उन्होंने बताया की इसके अतिरिक्त सुरक्षा की दृष्टि से 3 बॉर्डर आउटपुट इनपुट टावर्स स्थापित किये जायेंगे। 

उन्होंने बताया की वी एस ऍन एल द्वारा 4 जी रोलआउट में सभी स्वदेशी उपकरण लगाए गए हैं और फ़िनलैंड , स्वीडन , चीन और साउथ कोरिया के बाद भारत पांचवा देश  बना है जिसने सभी स्वदेशी उपकरणों के उपयोग से 4 जी नेटवर्क को रोल आउट किया है। 

उन्होंने बताया की सरकारी उपक्रम बी एस एन एल ने पिछले 18 सालों में पहली बार अक्टूबर से दिसंबर 2024 की तिमाही में 262 करोड़ का नेट प्रॉफिट और 1500 करोड़ का ऑपरेटिंग प्रॉफिट दिखाया है। 

उन्होंने राज्य सभा सांसद सुश्री इन्दु बाला गोस्वामी को सदन में बताया की हिमाचल प्रदेश के  24 टू जी टावरों को 4 जी टावरों में अपग्रेड किया जायेगा 

उन्होंने बताया की केन्द्र सरकार द्वारा बर्ष 2022 में 4 जी नेटवर्क की सेवाओं से वंचित क्षेत्रों को 4 जी नेटवर्क  के अन्तर्गत कवर करने के लिए 26,316  करोड़ रूपये की धनराशि मंजूर की गई है जिसके अन्तर्गत  3,001 टू जी टावरों को  4 जी टावरों में अपग्रेड किया जायेगा। 

उन्होंने बताया की माओवादी लेफ्ट विंग की हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों में  ₹1,884 करोड़ रूपये की लागत से  2,343 टावरों को  4 जी नेटवर्क में अपग्रेड किया जायेगा। उन्होंने बताया की इसके अतिरिकत 26 राज्यों के सामान्य क्षेत्रों के  655  टू जी टावरों को 4 जी टावरों में अपग्रेड किया जायेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर