कोटली के बनोग गांव में सीमित अवधि के लिए बंद रहेगा राष्ट्रीय उच्च मार्ग-03

 कोटली के बनोग गांव में सीमित अवधि के लिए बंद रहेगा राष्ट्रीय उच्च मार्ग-03


मंडी, 24 अप्रैल। जिला दण्डाधिकारी अपूर्व देवगन ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग-03 के निर्माण कार्य के दृष्टिगत कोटली उपमंडल के बनोग गांव में सीमित अवधि के लिए सड़क अस्थायी रूप से बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

आदेशों के अनुसार बनोग गांव में कठोर चट्टानों की कटिंग के दृष्टिगत निर्माण कंपनी ने सीमित अवधि के लिए सड़क बंद रखने का आग्रह उपमंडलाधिकारी (ना.) कोटली के माध्यम से किया था। पुलिस अधीक्षक मंडी ने भी सूचित किया है कि यहां से यातायात के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं है और ऐसी स्थिति में सीमित अवधि के लिए सड़क बंद रखनी होगी।

इसके दृष्टिगत जिला दंडाधिकारी मंडी ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा रात को 10 बजे से तड़के सुबह 2 बजे तक बनोग गांव के पास अस्थायी तौर पर सड़क बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश अधिसूचना जारी होने के आगामी 30 दिनों तक प्रभावी रहेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी