कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, मामा को फोन कर कहा उठा लो अपनी बहन को

कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, मामा को फोन कर कहा उठा लो अपनी बहन को 

मामा ने भांजे पर आरोप लगाते हुए कहा भांजे को नशे के लिए रुपये न मिलने के कारण से अपनी मां की हत्या की है।यह दिल💜❤ दहला देने वाला मामला हरियाणा के कैथल से उभर कर सामने आया है। मृतक महिला के भाई विनोद कुमार के मुताबिक रविवार रात करीब सात बजे भांजे ने उसे फोन किया। कहा कि वह अपनी मां को जान से मार देगा। इस दौरान फोन पर चीखने-चिल्लाने की आवाजें भी सुनाई दे रही थीं। इसके बाद फोन काट दिया। इसके बाद फिर साढ़े सात बजे भांजे का उसके पास फोन आया। इस बार कहा कि मामा, तेरी बहन को मार दिया है, उठाकर ले जाओ। इतना कहकर फोन काट दिया।

विनोद कुमार ने बताया कि भांजे की कॉल के बाद वह तुरंत अपने परिवार के साथ सिरटा पहुंचा तो देखा कि उसकी बहन मूर्ति देवी बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी है। गर्दन पर निशान और शरीर पर काफी जगह मारपीट के निशान थे। उसने आरोप लगाया कि भांजे ने ही नशे के लिए रुपये न देने की वजह से अपनी मां की हत्या की है।

मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि जिस समय उसका भांजा अपनी मां के साथ मारपीट कर रहा था तो घर पर अन्य लोग भी थे। सभी अपने कमरों में थे। कोई भी उसकी बहन के बचाव में नहीं आया। जब मायके वाले मौके पर पहुंचे तो भी ससुराल पक्ष से कोई वहां नहीं आया। पूछने पर सभी टालमटोल करते रहे।

सदर थाना एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, जबकि आरोपी फरार है। फिलहाल, पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड