पर्यावरण प्रश्नोत्तरी में मंडी जिले से अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए: अपूर्व देवगन

 पर्यावरण प्रश्नोत्तरी में मंडी जिले से अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए: अपूर्व देवगन


मंडी उपायुक्त मंडी, अपूर्व देवगन ने उप निदेशक उच्च शिक्षा को हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित की जा रही पर्यावरण प्रश्नोत्तरी में मंडी जिले से अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आज इस संबंध में आयोजित एक बैठक में उन्होंने कहा कि इस प्रश्नोत्तरी का उद्देश्य छात्रों को जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और वैश्विक पर्यावरण नीतियों के बारे में जागरूक करना है। 

उन्होंने बताया कि यह प्रश्नोत्तरी हिमाचल प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए है, जिन्हें एक टीम बनाकर यूडाईस कोड से http://hppcb.quize.in/user/register पर पंजीकरण करना होगा। प्रत्येक स्कूल से केवल एक प्रविष्टि स्वीकार की जाएगी। पंजीकरण 22 अप्रैल से 4 मई तक निःशुल्क किया जा सकता है। यह प्रश्नोत्तरी 9 मई 2025 को ऑनलाइन आयोजित होगी और इसके परिणाम 20 मई 2025 को विश्व मधुमक्खी दिवस पर घोषित किए जाएंगे। फाइनल राउंड जून के पहले सप्ताह में शिमला में ऑफलाइन आयोजित होगा। प्रश्नोत्तरी में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जो 30 मिनट की अवधि में आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में पर्यावरण, प्रदूषण नियंत्रण, कानून और हिमाचल प्रदेश की पारिस्थितिकी से संबंधित प्रश्न रखे गए हैं। 

उपायुक्त ने कहा कि यह आयोजन छात्रों को पर्यावरण के बारे में गहरी जानकारी प्राप्त करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा, साथ ही उन्हें प्रदूषण नियंत्रण, पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली और हिमाचल प्रदेश की पारिस्थितिकी के विषय में ज्ञान अर्जित करने का मौका मिलेगा।

बैठक में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विनय कुमार और उप निदेशक उच्च शिक्षा भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर