शिक्षा मंत्री का जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र का तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम जारी

 शिक्षा मंत्री का जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र का तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम जारी


शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 30 अप्रैल से 02 मई, 2025 तक जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी आज यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। 

उन्होंने बताया कि रोहित ठाकुर 30 अप्रैल को प्रातः 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दमयाणा के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत वह राजकीय प्राथमिक पाठशाला बगैन (देहा ब्लॉक) का शिलान्यास करेंगे तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे।

शिक्षा मंत्री 01 मई को प्रातः 10 बजे शावला में गांव शावला के लिए संपर्क सड़क का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत वह प्रातः 11 बजे महासू में आयोजित जिला स्तरीय महासू मेला में भाग लेंगे तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनता की समस्याएं सुनेंगे।

रोहित ठाकुर 02 मई को प्रातः 11 बजे आईटीआई जुब्बल में 13वीं जिला स्तरीय आईटीआई (महिला) खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि होगे। इसके उपरांत वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे। इसके पश्चात शिक्षा मंत्री दोपहर 2.15 बजे जुब्बल के कांग्रेस पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक