पालमपुर विधानसभा सभा क्षेत्र के दो उच्च व दो वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में भी ताला बन्दी के संकेत :- प्रवीन कुमार

 पालमपुर विधानसभा सभा क्षेत्र के दो उच्च व दो वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में भी ताला बन्दी के संकेत :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक


.... हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी फरमान के तहत पालमपुर विधानसभा सभा क्षेत्र के अन्तर्गत वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सह शिक्षा पालमपुर , चन्दपुर व उच्च विद्यालय रजेहड , ख्यांपट्ट में एक किस्म के ताला बन्दी के संकेत जारी हो चुके हैं । यह जानकारी देते हुए पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने बताया जारी दिशा निर्देशों के तहत केबल औपचारिकता पूरी करने के लिए निदेशालय ने एक प्रारूप ( प्रफोर्मा ) मुख्य अध्यापकों व प्रधानाचार्यों की सेवा में भेजा गया । ये स्कूल प्रभारी इस प्रमाणपत्र को भरकर छात्रों की संख्या की रिपोर्ट निदेशालय को प्रेषित करेंगे। पूर्व विधायक ने बताया कि प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस रिपोर्ट के आधार पर सुक्खू सरकार सीधे सीधे कम संख्या वाले इस तरह के स्कूलों को नजदीक के स्कूलों मे मर्ज करने का फैसला कर चुकी है। पूर्व विधायक ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि पालमपुर हल्के के इन स्कूलों मे ताला बन्दी करने से पहले स्थानीय जनता के अक्रोश के साथ साथ इस विषय का भी अध्यन किया जाए कि इन्ही प्रस्तावित स्कूलों के इर्दगिर्द निजी स्कूलों की तो अच्छी खासी संख्या है। ऐसे में इन स्कूलों में संख्या कम होने के लिए सरकार अभिभावक या अध्यापकों में से कोन जिम्मेवार है !

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग