महान व्यक्ति डॉ भीमराव अंबेडकर जो चाहते थे मोदी ने वह सब पूरा किया। - शांता कुमार। - Smachar

Header Ads

Breaking News

महान व्यक्ति डॉ भीमराव अंबेडकर जो चाहते थे मोदी ने वह सब पूरा किया। - शांता कुमार।

 महान व्यक्ति डॉ भीमराव अंबेडकर जो चाहते थे मोदी ने वह सब पूरा किया। - शांता कुमार।


पालंपुर : केवल कृष्ण /

 यह शब्द पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार जी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित डॉ भीमराव सम्मान सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि मुझे वह दिन भी याद आता है जब हमने जन संघ 1952 में चुनाव लड़ा था, हमारे कई प्रत्याशियों की जमानत जव्त हो जाती थी फिर भी हम खुश होकर मिठाई बांटा करते थे। 

उन्होंने कहा कि ईमानदारी से काम करके देश को सर्वोपरि मानते हुए हमारी पार्टी आज तक कार्य करती रही जिसका नतीजा यह निकला की जो पार्टी कभी देश की सबसे छोटी पार्टी हुआ करती थी आज ईमानदारी के साथ काम करने पर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।

 शांता कुमार ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का मानना था कि जात-पात देश के लिए एक बहुत बड़ा कलंक है अगर जात-पात खत्म हो जाती है तो इस देश को कोई बांट नहीं पाएगा। और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की ऐसी इच्छा को पूरा करने के लिए भाजपा सरकार है चाहे अटल जी की सरकार हो या मोदी जी की दोनों सरकारों ने उसी दिशा में काम किया।

  इस मौके पर कांगड़ा चंबा के लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जीवन से जुड़े प्रमुख स्थलों को पंच तीर्थ में बदल दिया है जो सामाजिक न्याय की दिशा में काम करने के लिए प्रेरणा देता रहेगा। 

उन्होंने कहा कि यह पंच तीर्थ स्थल जिसमें एक उनकी जन्म भूमि महु (मध्य प्रदेश), दूसरा उनकी दीक्षा भूमि नागपुर, तीसरी उनकी चैत्य भूमि मुंबई, चौथा लंदन का वो घर जहां वकालत की शिक्षा के दौरान जिस घर में रहे और पांचवा दिल्ली का हलिपुर जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। 

               यही नहीं देश के प्रधानमंत्री जी ने बाबा साहेब अंबेडकर की 125 जयंती के अवसर पर संविधान दिवस की शुरुआत की है। उन्होंने डॉक्टर बी आर अंबेडकर के दिखाए रास्ते पर वर्ष 2019 में राज्यसभा और विधानसभा में एससी और एसटी के आरक्षण को 10 साल के लिए बढ़ा दिया। 15 अप्रैल 2015 में समरसता दिवस घोषित करके उनको याद किया गया, सितंबर 2017 में डॉ भीमराव अंबेडकर केंद्र का उद्घाटन किया, 13 अप्रैल 2018 को दिल्ली में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की याद में अंबेडकर स्मारक स्थापित किया गया। 

            कार्यक्रम में आए लोगों को कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रभारी विपिन परमार ने संबोधित करते समय खेद प्रकट करते हुए कहा कि वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी ने पिछले 75 वर्षों से डॉ भीमराव अंबेडकर को लगातार अपमानित करने का काम किया, कांग्रेस की इस मानसिकता की वजह से कई दशकों तक माननीय बाबा साहब को भारत रत्न नहीं मिला और न ही पुरानी संसद के केंद्र हॉल में उनका चित्र लगाने का प्रयास हुआ। 

              जबकि भाजपा ने हमेशा बाबा साहब और उनकी धरोहर को सम्मानित किया, भाजपा के समर्थन के फल स्वरुप ही वर्ष 1990 में उन्हें मरनो उपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

               प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने डॉक्टर बी आर अंबेडकर को हमेशा प्रताड़ित करने का काम किया, जब पंडित नेहरू के नेतृत्व की अंतरिम सरकार में डॉक्टर बी आर अंबेडकर विधि और कानून मंत्री थे तो उन्होंने हिंदू कोड बिल लेकर संविधान में एक अलग से प्रावधान किया था लेकिन नेहरू उससे प्रसन्न नहीं थे और इस मतभेद को लेकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को नेहरू मंत्रिमंडल से मजबूरन त्यागपत्र देना पड़ा।

               उन्होंने कहा कि नेहरू नहीं चाहते थे कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संविधान सभा का हिस्सा बने और न ही कमेटी के अध्यक्ष बने, लेकिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हस्तक्षेप के कारण यह संभव हो पाया, कांग्रेस नहीं चाहती थी कि वह संसद में जाएं और दलितों, वंचितों की आवाज बने, उन्हें हमेशा अपमानित करने का काम कांग्रेस पार्टी करती रही। 

               बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि जब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अपना पहला चुनाव लड़ रहे थे तो कांग्रेस पार्टी ने एक षड्यंत्र रचकर उनके रहे अनन्य सहयोगी नारायण काजरोलकर को उनसे तोड़कर उनके विरुद्ध चुनाव लड़ाने का काम किया और उनसे ही डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बुरी तरह चुनाव हार गए। उनके चुनाव प्रचार के विरुद्ध स्वयं नेहरू ने अनेकों जनसभाएं की और यही नहीं जिस व्यक्ति ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को चुनाव में हराया थाना उनको 1970 में पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित करके ओर अपमानित करने का काम किया। 

              बिहारी लाल शर्मा ने आए हुए कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वह यहां से जाकर अनुसूचित जाति के लोगों से मिले और उनको बताएं कि कांग्रेस ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के लिए क्या किया और भारतीय जनता पार्टी ने क्या किया, और कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे झूठे विमर्श पर भी लोगों से चर्चा करें कि उन्होंने कैसे चुनाव के दौरान लोगों को ठगा की भारतीय जनता पार्टी अगर केंद्र में सत्ता में आई तो वह संविधान को बदल देगी।

           कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्षा रागनी रकवाल ने की और उन्होंने भी अपने संबोधन में आए हुए सभी नेताओं और जनमानस का धन्यवाद व्यक्त किया।

                 भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर के जन्मदिन के मौके पर इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर व मिठाई बांटकर कपूर को बधाई दी, कपूर ने भी अपने संबोधन में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को याद किया और जन्मदिन की बधाई देने पर सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

                इस अवसर पर बैजनाथ के पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी जयसिंहपुर से रविंदर धीमान, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष मदनलाल, जिला महामंत्री राजेश राणु, प्रदेश प्रवक्ता उमेश दत्त, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विनय शर्मा, शीला देवी, सभी मंडल अध्यक्ष, मंडलों के महामंत्री, अनुसूचित जाति समाज के कई प्रबुद्ध व्यक्तियों सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं