जिला लोक संपर्क कार्यालय कुल्लू के कर्मचारियों ने सहायक सूचना अधिकारी मनोहर लाल के सम्मान में एक विदाई भोज का आयोजन

 जिला लोक संपर्क कार्यालय कुल्लू के कर्मचारियों ने सहायक सूचना अधिकारी मनोहर लाल के सम्मान में एक विदाई भोज का आयोजन किया।


सभी ने उन्हें आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। मनोहर लाल ने कहा कि जीवन में हमेशा अपने कर्तव्य को सजगता से निभाते हुए अपने सहकर्मियों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाकर कार्य करते रहे ।

सहायक लोक संपर्क अधिकारी जय प्रकाश शर्मा ने उनका पारंपरिक टोपी मफलर पहना कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ने अपनी सेवाओं के दौरान अपने व्यक्तित्व और कार्यकुशलता से सहकर्मियों तथा विभाग को अपने अनुभव से लाभान्वित किया है। मनोहर लाल जिला लोक संपर्क कार्यालय कुल्लू से 36 वर्षों की सेवाकाल के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए। उनको दी गई विदाई कार्यक्रम में जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय में कार्यरत अजय,मनोज, धर्मपाल, हीरामणि सहित मनोहर लाल के परिवार भी उपस्थित रहे


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

युवाओं को रोजगार के हिसाब से प्रशिक्षण मुहैया करवाना प्राथमिकता - उपायुक्त