विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने निर्माणाधीन सीएचसी भवन समोट का किया निरीक्षण

 विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने निर्माणाधीन सीएचसी भवन समोट का किया निरीक्षण


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर जारी विकासात्मक परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया। 

उन्होंने इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।  

कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान समोट कस्बे में 21 करोड़ की राशि निर्माणाधीन 50 बिस्तरों की क्षमता युक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी को पूर्व निर्धारित समय सीमा के भीतर स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण कार्यों को पूरा करने के भी निर्देश दिए । 

उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समोट को एक आदर्श स्वास्थ्य के रूप में विकसित किया जाएगा तथा लोगों को सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं एक छत के नीचे उपलब्ध करवाई जाएगी। 

विधानसभा अध्यक्ष ने विकासात्मक कार्यों के निरीक्षण की निरंतरता में आपदा न्यूननीकरण कार्यों के अंतर्गत आपदा प्रभावित क्षेत्र डुगली का भी निरीक्षण किया । 

उन्होंने इस दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया । 

इस अवसर पर विभिन्न विभागीय अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे ।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल