आतंकवाद पर राष्ट्रहित में उठाए हर निर्णय में कांग्रेस केंद्र सरकार के साथ- मुकेश अग्निहोत्री

 आतंकवाद पर राष्ट्रहित में उठाए हर निर्णय में कांग्रेस केंद्र सरकार के साथ- मुकेश अग्निहोत्री

आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग


ऊना उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आतंकवाद पर राष्ट्रहित में उठाए हर निर्णय में कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार के साथ है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इस कायराना हरकत की कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने इसे अमानवीय और दिल दहलाने वाली घटना करार दिया।

ऊना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ आज पूरे देश में आक्रोश है और इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी एक जिम्मेदार विपक्ष के तौर पर केंद्र सरकार के साथ मजबूती से खड़ी है। श्री अग्निहोत्री ने कहा कि एक राष्ट्र, एक राज्य और एक जिम्मेदार राजनीतिक दल के रूप में हम सरकार के साथ हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव क्रॉस-बॉर्डर टेररिज्म के खिलाफ मुखर और स्पष्ट रुख अपनाया है। आतंकवाद में पाकिस्तान और उसकी सेना का निश्चित हाथ रहा है । आतंकवाद को पनाह देने वालों के खिलाफ केंद्र सरकार जो भी कड़े कदम उठाएगी, कांग्रेस उसका समर्थन करेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि इस नृशंस हमले ने हमारी सुरक्षा व्यवस्था और खुफिया तंत्र की कमजोरियों को उजागर किया है, परंतु कांग्रेस इस समय दोषारोपण के बजाय यह चाहती है कि राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और निर्णायक कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि विश्व के अनेक देश आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़े हैं। केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तान पर उठाए जा रहे कड़े कदमों का कांग्रेस समर्थन करती है। राष्ट्रहित में उठाए गए हर निर्णय में कांग्रेस सरकार के साथ है। हम चाहते हैं कि केंद्र सरकार समयबद्ध माकूल जवाब दे,

निर्णायक करवाई की जाए ताकि आतंकवाद देश में सिर न उठा पाए।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, अविनाश कपिला,वीरेंद्र धर्माणी, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा, अधिवक्ता वीरेंद्र मनकोटिया, सुरेश ठाकुर, विनोद बिट्टू, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी