नाहन में हमारा पानी बचाओ-संरक्षण, रक्षा, पुनर्स्थापना कार्यक्रम आयोजित

 नाहन में हमारा पानी बचाओ-संरक्षण


, रक्षा, पुनर्स्थापना कार्यक्रम आयोजित

नाहन  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर ने आज 21 से 26 अप्रैल, 2025 तक चल रहे ‘‘हमारा पानी बचाओ-संरक्षण, रक्षा, पुनर्स्थापना’’ अभियान के तहत जिला मुख्यालय नाहन में कार्यक्रम आयोजित किया, जिसकी अध्यक्षता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नव कमल ने की।

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को प्राकृतिक जल स्त्रोत व अन्य जल स्त्रोंतों के संरक्षण बारे जानकारी देते हुए कहा कि वे जल स्रोत के संरक्षण अभियान से जुड़कर अपने आस-पास के लोगो को भी जागरूक करें ताकि हम सब मिलकर जल स्त्रोतों के संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके। उन्होंने बताया कि यह अभियान 21 से 26 अप्रैल, 2025 तक जिला सिरमौर के विभिन्न स्थानों पर चलाया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में सहायक अभियंता जल शक्ति मनीत भारद्धाज और कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता प्रदूषण बोर्ड नवीन बनयाल ने बतौर वक्ता लोगों को प्राकृतिक जल स्त्रोंतों के संरक्षण बारे विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर कार्यवाहक खण्ड विकास अधिकारी परमजीत ठाकुर, पंचायत प्रतिनिधि, नव युवक मंडल और महिला मंडल के प्रतिनिधि व अन्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच