खेल और शिक्षा के सामंजस्य से ही युवा बनते है उत्तरदायी नागरिक - डॉ. शांडिल

 खेल और शिक्षा के सामंजस्य से ही युवा बनते है उत्तरदायी नागरिक - डॉ. शांडिल

चार दिवसीय ज़िला स्तरीय आई.टी.आई. पुरुष वर्ग खेल प्रतियोगिता आरम्भ


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि खेल और शिक्षा का समुचित सामंजस्य ही एक युवा को उत्तरदायी नागरिक बनाता है। डॉ. शांडिल आज औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में पुरूष वर्ग की ज़िला स्तरीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खेल-कूद प्रतियोगिता-2025 के शुभारम्भ के अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों, छात्रों, अध्यापकों एवं अन्य को सम्बोधित कर रहे थे।

डॉ. शांडिल ने इससे पूर्व सभी को परशुराम जंयती की शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने हम सभी को उचित मार्ग पर चलने का संदेश दिया और इस संदेश को जीवन में अपनाना चाहिए।

इस चार दिवसीय ज़िला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता में ज़िला के 16 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के 372 छात्र भाग ले रहे है।

डॉ. शांडिल ने कहा कि शिक्षा जहां हमे सोचने-समझने की दिशा में सफल बनाती है वहीं खेल तथा व्यायाम हमारे शारीरिक एवं मानसिक विकास को उचित स्तर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल एवं शिक्षा का समन्वय सफल भविष्य के लिए आवश्यक है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि अपनी शिक्षा को आत्मसात करते हुए शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। युवा नियमित रूप से खेलों में भाग लें और भविष्य के सफल एवं उत्तरदायी नागरिक बनंे।  

उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि नशे से दूर रहें और अपने साथियों को भी नशे से दूर रखें। उन्होंने कहा कि समाज से नशे जैसे कुरीति को दूर रखने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा ताकि युवा पीढ़ी को नशे के चंगुल से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नशे जैसी सामाजिक बुराई की रोकथाम के लिए पूर्ण रूप से सजग है और सभी स्तरों पर कार्य किया जा रहा है। इस दिशा में ज़िला प्रशासन, पुलिस बल एवं अन्य को उचित निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से ऐसे पाठ्यक्रम कार्यान्वित कर रही है जिससे युवाओं के लिए बेहतर रोज़गार व स्वरोज़गार के अवसर सृजित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के समय में तकनीकी शिक्षा पाठ्यक्रम में गुणात्मक सुधार लाकर युवाओं को और बेहतर रोज़गार प्रदान किया जा सकता है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में इलेक्ट्रिक वाहन मैकेनिक, रखरखाव मैकेनिक, सौर ऊर्जा तकनीशियन इत्यादि के पाठ्यक्रम भी सरकार द्वारा आरम्भ किए जा रहे हैं।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि सोलन ज़िला में चरणबद्ध विकास के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर आयोजन समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपए देने की घोषणा की।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन के प्रधानाचार्य ललित कुमार शर्मा ने इस अवसर पर मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए अवगत करवाया कि सोलन ज़िला में 24 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से युवाओं को बेहतर तकनीकी शिक्षा प्रदान की जा रही है।

इस अवसर पर जोगिन्द्र केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, नगर निगम सोलन के मनोनीत पार्षद रजत थापा व विजय ठाकुर, ग्राम पंचायत सलोगड़ा के पूर्व प्रधान लक्ष्मी दत्त, वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष बरमानी, रोगी कल्याण समिति के सदस्य विनेश धीर, उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल, खण्ड चिकित्सा अधिकारी सायरी डॉ. अजय सिंह, कांग्रेस पार्टी के अंकुश सूद, सन्धीरा दुल्टा, वर्ग अनुदेशक परेश शर्मा, ज़िला कल्याण अधिकारी गावा सिंह नेगी सहित प्रशिक्षक, खिलाड़ी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

नूरपुर विद्युत मंडल के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सप्लाई वंद रहेगी 27 अक्टूबर को