अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य विजय डोगरा ने कल्याण योजनाओं की समीक्षा की

 अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य विजय डोगरा ने कल्याण योजनाओं की समीक्षा की

विभागीय योजनाओं का लाभ दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाने के दिए निर्देश


राज्य अनुसूचित जाति आयोग जून में करेगा चंबा प्रवास - अधिकारियों को सूची तैयार करने के दिए निर्देश

चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा की अध्यक्षता में आज ज़िला कल्याण अधिकारी कार्यालय के कक्ष में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। 

विजय डोगरा ने बैठक में अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । 

उन्होंने कहा कि चूंकि सरकार द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से समाज के समस्त वर्गों के उत्थान के लिए विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं कार्यक्रमों को लागू किया जाता है। ऐसे में विभागीय अधिकारियों द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित लोगों के कल्याण को लेकर कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ दुर्गम क्षेत्रों में भी सुनिश्चित बनाया जाना चाहिए।  

अधिवक्ता विजय डोगरा ने विभागीय अधिकारियों को जनसाधारण में विभिन्न योजनाओं की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग लेने के भी निर्देश दिए । 

सदस्य राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने बैठक में अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम द्वारा ज़िला में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की। 

उन्होंने बताया कि राज्य अनुसूचित जाति आयोग माह जून में चंबा जिला का प्रवास करेगा।  

विजय डोगरा ने आयोग की प्रस्तावित बैठक के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के अधिकारियों को गत 3 वर्षों के दौरान विभिन्न योजनाओं एवं अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के लाभार्थियों की विस्तृत सूची तैयार करने सहित आवंटित बजट तथा वास्तविक व्यय बजट का संपूर्ण विवरण उपलब्ध करवाने को कहा । साथ में उन्होंने अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित पंचायती राज , गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों, अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित संस्थाओं के सक्रिय सदस्यों एवं पदाधिकारी की सूची भी प्रेषित करने के निर्देश दिए । 

इससे पहले सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा का ज़िला कल्याण अधिकारी चमन शर्मा ने स्वागत करते हुए उन्हें शाल एवं टोपी भेंट कर सम्मानित भी किया । 

बैठक में ज़िला प्रबंधक अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम सुनाभ शर्मा, सहायक प्रबंधक अखलाख खान, तहसील कल्याण अधिकारी अक्षय कुमार, अधीक्षक महिला एवं बाल विकास राजेश राय, ज़िला समन्वयक मनोहर नाथ उपस्थित रहे ।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी