सोलंग नाला में मॉकड्रिल का सफल आयोजन

 


सोलंग नाला में मॉकड्रिल का सफल आयोजन 


मनाली, जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एनडीआरएफ के सहयोग से गुरुवार को सोलंग नाला में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।

    सोलंग नाला रोपवे में अचानक आई तकनीकी खराबी या आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने को लेकर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।

   मॉकड्रिल का टास्क सोलंग नाला में रोपवे तकनीकी खराबी के कारण कुछ केबिन बीच रास्ते में फँस थे रखा गया था। मॉक ड्रिल में केबिन में सवार पर्यटक सहायता की प्रतीक्षा कर रहे थे। इस स्थिति में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) , अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया।

    इस अभ्यास में रोपवे में फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए रस्सी, हार्नेस और वैकल्पिक लिफ्टिंग तकनीकों का प्रयोग किया गया। इसके साथ ही चिकित्सा सहायता, संचार व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के प्रबंधन की भी समीक्षा की गई। समय-समय पर ऐसे अभ्यास के माध्यम से तैयारियों का परीक्षण होता है, बल्कि वास्तविक आपदा की स्थिति में जान-माल की रक्षा के लिए आवश्यक समन्वय को भी मज़बूत होता है।

     स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने भी इस मॉकड्रिल को सकारात्मक रूप से लिया और प्रशासन की तत्परता की सराहना की।

     मॉकड्रिल में एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट गगनदीप सिंह, तहसीलदार अनिल राणा, एनडीआरएफ के टीम कमांडर इंस्पेक्टर आदर्श गलोटिया, एसएचओ मनाली मुनीश, अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहण एवं सहबद्ध खेल संस्थान से अंकुश, डीडीएमए के संयोजक राकेश कुमार, वर्षा ठाकुर, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग सहित एनडीआरएफ के जवान शामि

ल रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना