कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक संपूर्ण देश एकजुटता के साथ आतंकवाद के खिलाफ है : परमजीत सिंह गिल

 कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक संपूर्ण देश एकजुटता के साथ आतंकवाद के खिलाफ है : परमजीत सिंह गिल 


बटाला : अविनाश शर्मा, चरण सिंह /

कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार रैली और 'मन की बात' कार्यक्रम में कहा कि हमले के पीछे जो भी हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा और "उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी" उन्होंने फिर पीड़ित परिवारों को न्याय का भरोसा दिलाया और कहा कि पूरा विश्व आतंकवाद के खिलाफ़ भारत के साथ खड़ा है। इसलिए अब हमें मोदी जी का साथ देते हुए आतंकवाद को बिल्कुल खत्म करना है इन शब्दों का प्रटावा हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर के वरिष्ठ नेता परमजीत सिंह गिल ने किया।

उन्होंने कहा कि हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत हमारे 140 करोड़ नागरिक हैं, उनका सामर्थ्य है, उनकी इच्छा शक्ति है। और जब करोड़ों लोग, एक-साथ किसी अभियान से जुड़ जाते हैं, तो उसका प्रभाव बहुत बड़ा होता है।

उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के जिम्मेवार आतंकियों और उनके आकाओं को उनके घर में घुसकर मारा जाएगा और किसी भी किस्म का कोई लिहाजा इन आतंकियों का अब भारत सरकार नहीं करने वाली। 

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंक की फैक्ट्री बन चुका है अब उसको ध्वस्त करने का समय आ गया है और पाकिस्तान के अधिकार वाले कश्मीर को वापस भारत में लाने का समय भी आ गया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल