दो देवी बहनों के मिलन के पावन अवसर पर ऐतिहासिक चामुंडा माता मंदिर में जातर मेले का आयोजन किया गया।

 दो देवी बहनों के मिलन के पावन अवसर पर ऐतिहासिक चामुंडा माता मंदिर में जातर मेले का आयोजन किया गया।


इसमें जिले के विभिन्न इलाकों से हजारों लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाते हुए मंदिर में विराजमान दोनों देवी बहनों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान चामुंडा माता के गुर ने भक्तों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया। जातर मेले के दौरान खट्टे पकौडू, पापड़ सहित अन्य खाद्य पदार्थों के अस्थायी स्टॉल मंदिर परिसर में सजाए गए थे। इसमें लोगों ने इन सभी व्यंजनों का स्वाद चखा। विदित रहे कि इस ऐतिहासिक जातर मेले को देखने और इसका साक्षी बनने के लिए लोग साल भर इंतजार करते हैं। जातर मेले के दौरान मुख्य आकर्षण चुराही नाटी बनी, जोकि बैरेवाली माता के साथ आए कारदारों ने मंदिर परिसर में डाली। कारदारों के साथ माता के भक्त भी इस नाटी में थिरकने लगे। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर डाली जाने वाली नाटी को देख हर कोई उसमें शामिल होता हुआ नजर आया। जातर मेले के दौरान कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मंदिर परिसर में पुलिस बल भी तैनात रहा। आपको बता दें कि पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए देवीकोठी से बैरेवाली माता हर वर्ष अपनी बहन चामुंडा से मिलने चम्बा पहुंचती हैं। जैसे ही उनका चम्बा में आगमन होता है तो लोग बैरेवाली माता का आशीर्वाद पाने के लिए उन्हें अपने घरों में आमंत्रित करते हैं। कारदार बैरेवाली माता के चिह्नों को लेकर लोगों के घरों में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। यहां उनकी फूल वर्षा के साथ स्वागत किया जाता है। इन बहनों के मिलन के अंतिम दिन चामुंडा माता मंदिर परिसर में जातर मेले का आयोजन होता है। बहरहाल, अब बैरेवाली माता अपनी देवी बहन से विदाई लेकर वापस देवीकोठी के लिए प्रस्थान कर जाएंगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी