ज़िला में 1 मई से 30 जून तक चलेगा डायरिया नियंत्रण अभियान– उपायुक्त

 ज़िला में 1 मई से 30 जून तक चलेगा डायरिया नियंत्रण अभियान– उपायुक्त

पंचायती राज संस्थाएं लोगों को करेंगी 

जागरूक


5 वर्ष के 53022 शिशुओं तथा बच्चों को ओआरएस व जिंक की दवा होगी वितरित  

चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज डायरिया नियंत्रण अभियान के अंतर्गत समीक्षा बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय के सभागार में किया गया। 

उपायुक्त ने बताया कि 1 मई से 30 जून तक ज़िला में डायरिया नियंत्रण अभियान का आयोजन किया जाएगा । 

इस के दौरान 5 वर्ष तक की आयु के 53022 शिशुओं तथा बच्चों को ओआरएस व जिंक की दवा वितरित की जाएंगी।  

मुकेश रेपसवाल ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार की गई कार्य योजना की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। 

अभियान के तहत विभिन्न विभागीय और संस्थाओं की भूमिका एवं उत्तरदायित्व को लेकर उपायुक्त ने पंचायती राज संस्थाओं से ग्रामीण स्तर पर जानकारी और जागरूकता को लेकर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए । 

उन्होंने ज़िला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को इस दौरान सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका भी सुनिश्चित बनाने को कहा। 

उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को पेयजल की गुणवत्ता भी सुनिश्चित बनाने को निर्देशित किया। 

साथ में उन्होंने उपनिदेशक उच्च शिक्षा एवं प्रारंभिक शिक्षा को सभी शिक्षण संस्थानों में पेयजल भंडारण टैंकों की सफाई-सफाई सुनिश्चित करवाने के भी निर्देश दिए । 

इससे पहले बैठक में ज़िला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. हरित पुरी ने स्वागत संबोधन रखते हुए कार्यवाही का संचालन किया। 

ज़िला विकास अधिकारी ओमप्रकाश ठाकुर, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. करण हितेषी, सहायक अभियंता जल शक्ति गौरव कुमार, पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय से वाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय यादव, खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचपी सिंह सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे ।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया