चलवाड़ा के छात्र अभय राणा ने उत्तीर्ण की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की परीक्षा

 ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के छात्र अभय राणा ने उत्तीर्ण की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की परीक्षा


भरमाड़ : राजेश कतनौरिया /
बड़े ही प्रसन्नता और हर्षोल्लास की बात है कि तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के कक्षा बाहरवी के छात्र अभय राणा ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की परीक्षा उत्तीर्ण की है विद्यालय एवं माता पिता के लिए बड़े ही गर्व की बात है कि अभय राणा ने पहले ही प्रयास में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय और इलाके एवं अपने माता पिता का नाम रौशन किया है इस उपलक्ष्य पर विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश राणा चेयरमैन वरिंद्र नरियाल ने अभय राणा को मिठाई खिला कर बधाई देते हुए कहा कि अभय राणा होनहार मेहनती छात्र है जिसने अपने कठिन परिश्रम और मेहनत और लगन से इस उपलब्धि को हासिल किया है। अभय राणा के माता पिता को भी विद्यालय बुला कर बधाई दी है । पिता का नाम संदीप सिंह व माता दिनेश प्रभा जो एक निजी स्कूल में कार्यरत और पिता अपना निजी कारोबार करते हैं । अभय राणा के माता पिता ने कहा कि यह सारी उपलब्धि का श्रेय अभय राणा के विद्यालय के अध्यापकों के कठिन परिश्रम और मेहनत का परिणाम है जिन्होंने अपने मार्गदर्शन से अभय ने यह मुकाम हासिल किया है उन्होंने प्रधानाचार्य राकेश राणा और विद्यालय चेयरमैन वरिंद्र नरियाल और समस्त स्टाफ का धन्यवाद किया इस अवसर पर विद्यालय में खुशी की लहर है 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

ज्वाली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अर्जुन सिंह ठाकुर की अगुवाई में विशाल आक्रोश रैली, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

राज्य स्तरीय अट्या-पट्या चैंपियनशिप में रिवालसर स्कूल का दबदबा, सब-जूनियर वर्ग में दोनों खिताबों पर कब्जा

हिमाचल में रेलवे कनेक्टिविटी को लेकर अनुराग ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रखीं तीन अहम मांगें

फतेहपुर की जनसमस्याओं को लेकर जगदेव ठाकुर के नेतृत्व में निकली रोष रैली, 300 लोगों ने बुलंद की आवाज