एनडीपीएस एवं आबकारी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

 एनडीपीएस एवं आबकारी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

अवैध शराब की बिक्री पर सभी उपमण्डल अधिकारी रखेंगे कड़ी निगरानी - उपायुक्त अपूर्व देवगन


मंडी

जिला में एनडीपीएस अधिनियम 1985, हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम 2011 तथा हिमाचल प्रदेश एनडीपीएस नियम 1989 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आज उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और कानूनों के अनुपालन की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।

उपायुक्त ने बैठक के दौरान जानकारी दी कि वर्ष 2024 (1 जनवरी से 31 दिसंबर) के दौरान जिला मंडी में पुलिस विभाग द्वारा एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत कुल 227 मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में चरस 60 किलोग्राम, अफीम 642 ग्राम, स्मैक 6 ग्राम, हेरोइन 1.4 किलोग्राम, पोस्त के पौधे 1,98,183 और भांग के पौधे 9,29,160 जब्त किए गए हैं। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि नशीले पदार्थों की तस्करी और उत्पादन पर जिला प्रशासन व पुलिस विभाग द्वारा निरंतर निगरानी रखी जा रही है।

इसी अवधि में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत आबकारी विभाग द्वारा 159 मामले दर्ज किए गए। इन कार्रवाइयों में 19,767 लीटर अंग्रेजी शराब, 5,332 लीटर देशी शराब, 3,208 लीटर लाहन और 2,222 लीटर बीयर को जब्त किया गया है।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मादक द्रव्यों के दुरुपयोग, अवैध शराब के निर्माण और वितरण पर कड़ी निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिला के सभी उपमण्डल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री व निर्माण की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें और समय-समय पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बैठक में जिला आबकारी एवं कराधान अधिकारी श्री वरुण कटोच सहित पुलिस विभाग, आबकारी विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिला के सभी उपमण्डल अधिकारी विडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

जसूर में दिवाली पर अस्थायी दुकानों से 300 रुपये वसूली का मामला गरमाया, स्थानीय व्यापारियों में रोष

2 करोड़ की लागत से परगोड़ में स्थापित 500 किलोवाट सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण, चंगर क्षेत्र को 2.15 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित