हिमाचल पथ परिवहन निगम पठानकोट की एक बस 300 किलोमीटर का सफर तय करने की बजाय 18 किलोमीटर पर रुक गई - Smachar

Header Ads

Breaking News

हिमाचल पथ परिवहन निगम पठानकोट की एक बस 300 किलोमीटर का सफर तय करने की बजाय 18 किलोमीटर पर रुक गई

 हिमाचल पथ परिवहन निगम पठानकोट की एक बस 300 किलोमीटर का सफर तय करने की बजाय 18 किलोमीटर पर रुक गई 


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर लगभग तीन सौ किलोमीटर दूर चंडीगढ़ पहुंचने से पहले ही हिमाचल पथ परिवहन निगम पठानकोट डिपो की एक बस कुछ दिन पहले महज18 किलोमीटर का सफर तय करने के वाद शायद किसी तकनीकी कारणों से नेशनल हाईवेज पर खराब हो गई l हिमाचल पथ परिवहन निगम की तकनीकी फिटनेस कितनी लचर हो चुकी है कि पठानकोट से वाया सुलायली चंडीगढ़ जाने वाली 3सौ किलोमीटर लंबे रूट पर पहुंचने से पहले ही पठानकोट से सुलायली जाते हुए गत रात खराब हो गई l निगम द्वारा यद्यपि अन्य एक बस भेज कर इस रूट को फेल होने से बचा लिया लेकिन यह बात जन चर्चा का विषय बनी हुई है कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की यह बस मात्र 15- 20 किलोमीटर दूर पहुंच कर ही इस बस कैसे हाफ हो गई l लोगों में चर्चा का विषय यह है कि हिमाचल पथ परिवहन निगम पठानकोट की वर्कशॉप से निकलने वाली हर बस का तकनीक रूप से प्रमाण पत्र दिया जाता है की बस ठीक है और अपने स्टेशन पर जा सकती है गौरतलव है कि इस प्रकार की खराब हुई हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों को सड़कों पर अक्सर खड़े हुए देखा जा सकता हैl पठानकोट डिपो की यह बस पठानकोट बस स्टैंड से शाम 8:00 बजे के करीब सुलायली के लिए रवाना होती है और रात को सुलायली मे ठहरकर अगले दिन सुबह वाया नूरपुर तलवाड़ा होकर चंडीगढ़ जाती है l पठानकोट से साल वाली वाया चंडीगढ़ जाने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम कि इस बस का नंबरएच पी 37 इ 9794 है l सूत्रों से पता चला है कि पठानकोट डिपो में निगम की बसों की हालत इतनी खस्ता है कि वसो की अवधि खत्म होने के बाद भी निगम ऐसी बसें विना खौफ के ग्रामीण क्षेत्रो में अभी तक चलाने मे व्यवस्त है l हिमाचल प्रदेश के पठानकोट डिपो में शायद अभी तक कोई भी इलेक्ट्रिक बस निगम की नहीं पहुंच सकी है यह चर्चा भी लोगों की वहां पर चर्चित है कि क्या उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री इस मामले में कोई निर्देश देंगे? हिमाचल प्रदेश हिमाचल पत्र परिवहन निगम पठानकोट का यह डिपो पंजाब में होने के कारण आज के दौर में कई सुविधाओं से वंचित हैl भाजपा सरकार में इस डिपो को जसूर में लाने की कवायत की गई थी लेकिन एक नया डिपु जसूर में निगम ने खोल दिया था l

कोई टिप्पणी नहीं