कोटी चौक के पास 1.217 किलोग्राम चरस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार - Smachar

Header Ads

Breaking News

कोटी चौक के पास 1.217 किलोग्राम चरस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

 कोटी चौक के पास 1.217 किलोग्राम चरस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

 दिनांक 13-02-2026 को सायं लगभग 6:10 बजे पुलिस थाना पुलिस थाना सदर चंबा की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो पैदल व्यक्तियों के कब्जे से 1.217 किलोग्राम चरस (कैनाबिस) बरामद की।

पुलिस के अनुसार आरोपी कोटी चौक से कोटी ब्रिज की ओर आ रहे थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हेमराज पुत्र गोपाल सिंह निवासी गांव खजरी, डाकघर चरौड़ी, तहसील चुराह, जिला चंबा (उम्र 32 वर्ष) तथा राम सिंह पुत्र ज्ञानू निवासी गांव खजरी, डाकघर चरौड़ी, तहसील चुराह, जिला चंबा (उम्र 45 वर्ष) के रूप में हुई है।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस थाना सदर चंबा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही 

कोई टिप्पणी नहीं