मीटर रेंट के नाम पर करोड़ों की वसूली बंद करे सरकार: एन के पंडित - Smachar

Header Ads

Breaking News

मीटर रेंट के नाम पर करोड़ों की वसूली बंद करे सरकार: एन के पंडित

 मीटर रेंट के नाम पर करोड़ों की वसूली बंद करे सरकार: एन के पंडित


नेरचौक : अजय सूर्या /

मंडी सदर कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता एन के पंडित ने हिमाचल सरकार पर बिजली उपभोक्ताओं से मीटर रेंट के नाम पर करोड़ों रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। नेरचौक में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बाजार में लगभग एक हजार रुपये में उपलब्ध बिजली मीटर के बावजूद उपभोक्ताओं से हर महीने मीटर रेंट लिया जा रहा है, जो सरासर अन्याय है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 26 लाख बिजली उपभोक्ता हैं, जिनमें घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक श्रेणियां शामिल हैं। पंडित के अनुसार यदि प्रत्येक उपभोक्ता से औसतन 100 रुपये प्रतिमाह मीटर रेंट वसूला जाए तो यह राशि हर महीने लगभग 26 करोड़ रुपये और सालाना सैकड़ों करोड़ रुपये तक पहुंचती है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इतने वर्षों से उपभोक्ताओं से वसूली जा रही इस राशि का हिसाब कौन देगा।

एन के पंडित ने हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड और राज्य सरकार से मांग की कि मीटर रेंट की वसूली तुरंत बंद की जाए तथा इस पूरे मामले की पारदर्शी जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

कोई टिप्पणी नहीं