रिवालसर में राहुल बीज भंडार का शुभारंभ, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी रहे मुख्य अतिथि - Smachar

Header Ads

Breaking News

रिवालसर में राहुल बीज भंडार का शुभारंभ, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी रहे मुख्य अतिथि

 रिवालसर में राहुल बीज भंडार का शुभारंभ, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी रहे मुख्य अतिथि


रिवालसर : अजय सूर्या /

रिवालसर में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राहुल बीज भंडार दुकान का शुभारंभ पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों एवं क्षेत्र के किसानों की उपस्थिति रही।

यह दुकान राहुल सुपुत्र शेर सिंह द्वारा शुरू की गई है, जहां किसानों को उच्च गुणवत्ता के बीज एवं कृषि से संबंधित सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। उद्घाटन के दौरान पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने दुकान के संचालक राहुल को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पहल क्षेत्र के किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।

उन्होंने राहुल को “दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की” करने की शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि यह बीज भंडार किसानों की कृषि उत्पादकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।

इस मौके पर स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, किसान एवं व्यापारिक वर्ग के लोग उपस्थित रहे और इस नई पहल की सराहना की।

कोई टिप्पणी नहीं