सीसीआईडी ट्रस्ट हिमाचल के आरटीआई नेशनल एक्टिव ऑफिसर ने साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील की
सीसीआईडी ट्रस्ट हिमाचल के आरटीआई नेशनल एक्टिव ऑफिसर ने साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील की
मंडी : अजय सूर्या /
सीसीआईडी ट्रस्ट हिमाचल प्रदेश के आरटीआई नेशनल एक्टिव ऑफिसर सुरेंद्र कुमार ने आम नागरिकों से साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में स्कैमर्स लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं, इसलिए हर व्यक्ति को जागरूक और सावधान रहना अत्यंत आवश्यक है।
सुरेंद्र कुमार ने लोगों को सलाह दी कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और फ्री ऑफर्स या लुभावने प्रस्तावों के झांसे में न आएं। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है।
उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक विवरण या ओटीपी साझा न करें, क्योंकि इसका दुरुपयोग किया जा सकता है।
अंत में उन्होंने संदेश दिया कि “सावधानी ही सुरक्षा है”, और नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं भी सतर्क रहें और दूसरों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।


कोई टिप्पणी नहीं