नशा निवारण को लेकर स्काउट एंड गाइड करेगा प्रदेश सरकार के साथ सहयोग , - Smachar

Header Ads

Breaking News

नशा निवारण को लेकर स्काउट एंड गाइड करेगा प्रदेश सरकार के साथ सहयोग ,

नशा निवारण को लेकर स्काउट एंड गाइड करेगा प्रदेश सरकार के साथ सहयोग ,

-रिवालसर में संपन्न हुई सतत विकास लक्ष्यों पर आयोजित कार्यशाला,5 राज्यों के 97 प्रतिभागियों ने लिया भाग,


मंडी : अजय सूर्या /

-शिक्षा मंत्री बोले - शिक्षा की साक्षरता दर में प्रदेश की साक्षरता दर 7% से 99% तक पहुंची

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मंडी जिले के रिवालसर स्थित राज्य प्रशिक्षण केंद्र में भारत स्काऊट एंड गाईड राज्य परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। इसके उपरांत उन्होंने सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) पर राष्ट्र स्तरीय एडवोकेसी कार्यशाला के समापन समारोह में बतौर मुख्यतिथि शामिल हुए। इस कार्यशाला में 5 राज्यों के 97 प्रतिभागियों ने भाग लिया।बता दें सतत विकास लक्ष्य संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2015 में अपनाए गए 17 वैश्विक लक्ष्य हैं जिनका उद्देश्य 2030 तक गरीबी समाप्त करने पृथ्वी की रक्षा करने और शांति व समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए सभी के लिए बेहतर जीवन बनाना है।



शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि नशा निवारण को लेकर स्काउट एंड गाइड काम करेगा और प्रदेश की साक्षरता दर भी वर्तमान समय में गोआ के समान हुई है । रोहित ठाकुर ने रेवेन्यू डिफिसेंट ग्रांट को लेकर कहा कि यह केंद्र सरकार का राज्य के साथ भेदभाव है जिसको लेकर हर केंद्र तक जाएंगे। वहीं विभिन्न राज्यो से आए रेंजर्स ने इस कार्यशाला की विभिन्न गतिविधियों को समाज तक पहुंचाने का संकल्प लिया।



कोई टिप्पणी नहीं