जनजातीय जिला लाहौल घाटी में लगातार हो रही भारी बर्फबारी

 जनजातीय जिला लाहौल घाटी में लगातार हो रही भारी बर्फबारी 


लाहौल-स्पीति : विजय ठाकुर /

जनजातीय जिला लाहौल घाटी में लगातार हो रही भारी बर्फबारी के बीच भी जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों का जज़्बा और कर्तव्यनिष्ठा देखने लायक रही। दुर्गम परिस्थितियों और कड़ाके की ठंड को चुनौती देते हुए कर्मचारियों ने पेयजल आपूर्ति को बहाल कर ग्रामीणों को बड़ी राहत प्रदान की है।


जानकारी के अनुसार, उदयपुर उपमंडल के अंतर्गत त्रिलोकीनाथ से लगभग 5 किलोमीटर की सीधी चढ़ाई पार कर कर्मचारी सप्तधारा नामक स्थान तक पहुंचे। बर्फबारी के कारण यहां पेयजल आपूर्ति की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे हिंसा व शकोली गांव के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।


कठिन मौसम, बर्फ से ढके रास्ते और जोखिम भरी परिस्थितियों के बावजूद जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत की और पेयजल आपूर्ति को सुचारु रूप से बहाल किया। इस प्रयास से ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या का समाधान हो सका।


विशेष रूप से शकोली गांव से संबंध रखने वाले सुनील पंडित सहित अन्य कर्मचारियों के साहस, मेहनत और सेवा भाव की स्थानीय लोगों ने खुलकर सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे कठिन समय में विभागीय कर्मचारियों का यह समर्पण सराहनीय है और यह सरकारी सेवा में मानवीय संवेदना का बेहतरीन उदाहरण है।


लाहौल घाटी जैसे दुर्गम और बर्फीले क्षेत्र में जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों द्वारा किया गया यह कार्य न केवल प्रशंसनीय है, बल्कि अन्य विभागों के लिए भी एक प्रेरणा है।





टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर