केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026–27 विकसित भारत की दिशा में एक सशक्त और दूरदर्शी कदम : कदशोली
केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026–27 विकसित भारत की दिशा में एक सशक्त और दूरदर्शी कदम : कदशोली
शिमला : गायत्री गर्ग /
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री सुशील कदशोली ने कहा कि संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 का हम स्वागत करते हैं। यह बजट प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी पहल है। यह बजट देश के गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जिससे आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ सामाजिक संतुलन भी सुनिश्चित होगा।
इस बजट में ग्रामीण विकास, सड़क एवं बुनियादी ढाँचा, कृषि, स्वरोज़गार और पर्यटन को विशेष प्राथमिकता दी गई है, जिसका सीधा लाभ हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों को मिलेगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल जीवन मिशन तथा ग्रामीण आवास योजनाओं के लिए किए गए प्रावधानों से हिमाचल प्रदेश के दूरदराज़ और दुर्गम क्षेत्रों में विकास की गति और अधिक तेज होगी।
कृषि और स्वरोज़गार को प्रोत्साहन देने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी, वहीं पर्यटन क्षेत्र में निवेश से स्थानीय युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। यह बजट न केवल वर्तमान आवश्यकताओं को ध्यान में रखता है, बल्कि आने वाले वर्षों के लिए एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत की नींव भी रखता है।
कुल मिलाकर, केंद्रीय बजट 2026–27 समावेशी विकास, आत्मनिर्भरता और सतत प्रगति का प्रतीक है, जो देश को विकसित भारत की ओर तेज़ी से अग्रसर करेगा।


कोई टिप्पणी नहीं