चम्बा- तीसा मार्ग पर खाई में गिरने से बाल-बाल बची बस

 चम्बा- तीसा मार्ग पर खाई में गिरने से बाल-बाल बची बस 


  चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

चम्बा जिले में उस समय बड़ा हादसा हाेने से टल गया, जब एचआरटीसी की एक बस गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई। चम्बा-तीसा मुख्य मार्ग पर सरेला के पास अचानक सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिससे बस गहरी खाई की ओर झुक गई। गनीमत रही कि चालक ने गजब की तत्परता दिखाते हुए बस को वहीं रोक लिया, वरना एक बड़ी मानवीय त्रासदी हो सकती थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एचआरटीसी की यह बस सुबह 5 बजे सनवाल से पठानकोट के लिए रवाना हुई थी। करीब सुबह 7 बजे जब बस सरेला के पास पहुंची तो अचानक सड़क का एक हिस्सा नीचे बैठ गया। इसके चलते बस का पिछला टायर धंसी हुई जमीन में फंस गया। बस में उस वक्त करीब 15 यात्री सवार थे। अचानक लगे झटके और बस के झुकते ही यात्रियों की सांसें अटक गईं, लेकिन चालक ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत ब्रेक लगाकर बस को स्थिर कर दिया। हादसे के तुरंत बाद चालक ने सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा। बस के सड़क के बीचोंबीच फंस जाने के कारण चम्बा-तीसा मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब सवा घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप्प रहा। बाद में स्थानीय ग्रामीणों की मदद से एक ट्रैक्टर मौके पर बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर से खींचकर बस को मलबे से बाहर निकाला गया, जिसके बाद ही यातायात बहाल हो सका। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जिस जगह यह हादसा हुआ, वहां सड़क के नीचे करीब 150 फुट गहरी खाई है। यदि बस कुछ इंच और फिसलती, तो सीधे खाई में समा सकती थी। लोगों का कहना है कि सरेला नामक यह स्थान बरसात और बर्फबारी में बेहद खतरनाक हो जाता है और यहां अक्सर भूस्खलन का खतरा बना रहता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग