फतेहपुर में भामस के बैनर तले भिन्न -भिन्न बिभागों के सैंकड़ो कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज रखी मांगे

 फतेहपुर में भामस के बैनर तले भिन्न -भिन्न बिभागों के सैंकड़ो कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज रखी मांगे 


फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /

 बुधवार को भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले भिन्न -भिन्न बिभागों के सैंकड़ो कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज अपनी -अपनी मांगे रखी.

इससे पूर्व हाड़ा चौक से रामलीला मैदान तक भारतीय मजदूर संघ प्रदेशाध्यक्ष मदन राणा के नेतृत्व में रैली निकाल नारे बाजी की गई.

इस दोरान आंगनबाड़ी कर्मचारी, आशा बरकर्ज, भिन्न -भिन्न बिभागो में तैनात मल्टी टास्क बरकर्ज, मिड डे मील कर्मचारी, आउटसोर्स कर्मचारी शामिल रहे.

रैली उपरांत तहसीलदार फतेहपुर दीपक शर्मा के माध्यम प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज मांगे पूरी करने को अपील की गई.

इस बारे जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर संघ प्रदेशाध्यक्ष मदन राणा ने कहा बीते दिनों भारतीय मजदूर संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी जिस दोरान भिन्न -भिन्न बिभागों के कर्मचारियों की मांगो को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई थी.

बताया बुधवार को पूरे प्रदेश में ज्ञापन भेजे जा रहे हैं.

कहा ज्ञापन में एक तो निचले स्तर के सभी कर्मचारियों को समय पर बेतन देने की मांग की गई है साथ ही उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित करने की भी बात कही गई है वहीं ज़ब तक सरकारी कर्मचारी घोषित नहीं होते हैं तब तक न्यूनतम बेतन देने की अपील की गई है.

वहीं उन्होने प्रदेश सरकार को भी चेताया कि अगर

 मांगे पूरी नहीं की गई तो मजबूरी में भारतीय मजदूर संघ को आंदोलन करना पड़ेगा.

 वहीं तहसीलदार फतेहपुर दीपक शर्मा ने कहा उनकी तरफ से ज्ञापन को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री कार्यलय को भेज दिया जाएगा.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन