संदेश

उतर प्रदेश लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

तीन युवकों ने किशोरी के साथ किया गैंगरेप

चित्र
आजमगढ़: यूपी के आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने  आया है। पीड़िता ने होश में आने पर बताया कि एक आरोपी पहचान का है, जबकि दो युवक अज्ञात हैं। पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर गांव के ही युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं पीड़ित किशोरी का जिला महिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। किशोरी के पिता गांव के पास ही पोखरे में मछली की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान उनकी 16 वर्षीय बेटी गायब हो गई। मां बाप उसकी तलाश करने लगे। देर रात 11 बजे वह घर से 200 मीटर दूर अचेत हालत में मिली। वह निर्वस्त्र थी और मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था. परिजन उसे घर ले कर आए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सीओ फूलपुर के साथ ही दीदारगंज थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। किशोरी से दुष्कर्म की जानकारी होते ही ग्रामीण एसपी चिराग जैन भी पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली। किशोरी को इलाज के लिए सीएचसी मार्टीनगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को होश आया। उसने आरोपी की पहचान सूरज राजभर के रूप में की, जबकि उसके साथ रहे दो अन्य ...

महिलाओं समेत ग्रामीणों ने ठेका तोड़ लगाई आग,शराब पीने से व्यक्ति की हुई थी मौत

चित्र
महिलाओं समेत ग्रामीणों ने ठेका तोड़ लगाई आग,शराब पीने से व्यक्ति की हुई थी मौत पंजाब प्रांत के पटियाला के साथ लगते गांव जांसली में की महिलाओं व ग्रामीणों ने पहले तो ठेका तोड़ दिया और फिर उसमें आग लगा दी। इस मौके प्रदर्शनकारी महिलाओं ईश्वर बाई, राम बाई, दर्शना रानी, गीता रानी, शीला देवी, सिमरन, संतोष रानी, कमलदीप, निर्मला रानी, धन्नोन रानी ने कहा कि इस ठेके पर मिलावटी शराब बेची जाती है, जिससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन शिकायत के बावजूद प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि वे गांव में खुला अवैध ठेका नहीं चलने देंगी।   रणजीत चंद (40) पुत्र शेरू राम दिहाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। आज सुबह करीब 10 बजे वह गांव में शराब पीने गया और वहीं गिर गया। उसे वहां से गुजर रहे राहगीर घर लेकर आए। परिजनों को लगा कि शेरू राम शराब के नशे के कारण बेसुध पड़ा है। जब वह काफी देर तक नहीं उठा तो परिजन घबरा गए और उन्होंने उसे पास के डॉक्टर को दिखाया, जिसने उसे मृत घोषित कर दिया।  शेरू राम की मौत से ग्रामीण भड़क गए और पहले तो ठेका तोड़ दिया और फ...

एक बाइक पर 7 लोग सवार, बाइक है या ट्राला, वीडियो वायरल होते ही कटा चालान

चित्र
एक बाइक पर 7 लोग सवार, बाइक है या ट्राला, वीडियो वायरल होते ही कटा चालान सात युवकों का एक बाइक पर बैठकर वीडियो वायरल हुआ था,जिस पर पुलिस द्वारा करवाई करते हुए 22 हजार का चालान किया । यह मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद के देहात थाना क्षेत्र के गांव काठी खेड़ा मार्ग का है यहां एक बाइक पर 7 लोग सवार होकर सड़क पर निकले, जिसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा । वीडियो वायरल होने के बाद हापुड़ पुलिस ने उसका संज्ञान लेते हुए बाइक का 22 हज़ार का चालान काटा और उसे सीज कर दिया। साथ ही पुलिस ने जनपद के लोगों से अपील की है कि यातायात नियमों के उल्लंघन ना करें।

ट्रक और आल्टो कार की आमने-सामने भिड़ंत में कार के उड़े परखच्चे,दो महिला समेत पांच लोगों की मौत

चित्र
ट्रक और आल्टो कार की आमने-सामने भिड़ंत में कार के उड़े परखच्चे,दो महिला समेत पांच लोगों की मौत यह  दर्दनाक हादसा यूपी के फतेहपुर स्थित हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा के पास सोमवार को हुआ पैगंबरपुर बकरी गांव निवासी दयाशंकर (70) के रिश्तेदार के रामपाल की हार्टअटैक से मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दयाशंकर अपनी पत्नी बृजरानी (65), भाई गोरेलाल (60) व परिवार की सुदमिया (55) पत्नी शिवशंकर को लेकर हुसैनगंज थाने के 12 मील जमरावां निवासी प्रमोद यादव (35) कार चालक के साथ जा रहे थे कि बेरागढ़ीवा के समीप ट्रक और आल्टो कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। जिस कारण से 2 महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर।शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है।

युवक व युवती का शव रेलवे लाइन के पास हुआ बरामद

चित्र
युवक व युवती का शव रेलवे लाइन के पास हुआ बरामद गोमो जीआरपी पुलिस ने बताया कि धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत चिचाकी रेलवे स्टेशन के समीप डॉउन रेल लाइन पर सोमवार 24 जुलाई की सुबह एक युवक व युवती का शव बरामद हुआ इस घटन में ऐसा प्रतीत होता है सुबह लगभग 6 बजे दोनों ने एक मालगाड़ी के नीचे आकर जान दे दी, घटना स्थल पर गोमो जी आर पी थाना प्रभारी बी दास ने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। परंतु शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। युवती गुलाबी रंग का फ्रॉक सूट पहने हुए है, जबकि युवक के शरीर पर ब्लू रंग की गंजी और पेंट है। दोनों की उम्र 20 से 26 वर्ष के बीच बताई जा रही है. वेश-भूषा से दोनों ग्रामीण परिवेश के लग रहे हैं। दोनों की गर्दन कट गई है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने आत्महत्या की है। जीआरपी पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है।

बिजली गिरने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत

चित्र
  बिजली गिरने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट रामजी मिश्रा ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि महिला सहित तीन लोगों की मौत हुई है। तीन अन्य घायल भी हुए हैं जिनका इलाज जारी है। जिला मजिस्ट्रेट मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक मृतक के परिजन को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इससे पहले मंगलवार को प्रदेश के आज़मगढ़ जिले में बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई और एक बच्चा घायल हो गया था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज़मगढ़ और ग़ाज़ीपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौतों पर दुख जताया है। साथ ही मृतकों के परिजनों के लिए 4 लाख रुपये की राहत राशि और घायलों के समुचित इलाज का भी निर्देश दिया। मानसून के दौरान बिजली संबंधी दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से योगी सरकार ने पिछले महीने विभाग के अधिकारियों के लिए दिशा-निर्देशों का एक सेट जारी किया। इसमें बारिश के दौरान होने वाली खराबी को ठीक करना और रखरखाव कार्य में निर्धारित मानकों का पालन करना शामिल है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के अध्यक्ष एम देवराज ने मानसून के मौसम के दौ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: