युवक व युवती का शव रेलवे लाइन के पास हुआ बरामद

युवक व युवती का शव रेलवे लाइन के पास हुआ बरामद


गोमो जीआरपी पुलिस ने बताया कि धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत चिचाकी रेलवे स्टेशन के समीप डॉउन रेल लाइन पर सोमवार 24 जुलाई की सुबह एक युवक व युवती का शव बरामद हुआ इस घटन में ऐसा प्रतीत होता है सुबह लगभग 6 बजे दोनों ने एक मालगाड़ी के नीचे आकर जान दे दी, घटना स्थल पर गोमो जी आर पी थाना प्रभारी बी दास ने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। परंतु शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। युवती गुलाबी रंग का फ्रॉक सूट पहने हुए है, जबकि युवक के शरीर पर ब्लू रंग की गंजी और पेंट है। दोनों की उम्र 20 से 26 वर्ष के बीच बताई जा रही है. वेश-भूषा से दोनों ग्रामीण परिवेश के लग रहे हैं। दोनों की गर्दन कट गई है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने आत्महत्या की है। जीआरपी पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त