30 और 31 जुलाई को चंबा प्रवास पर होंगे मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू - उपायुक्त अपूर्व देवगन

 30 और 31 जुलाई को चंबा प्रवास पर होंगे मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू - उपायुक्त अपूर्व देवगन



अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या की करेंगे अध्यक्षता

विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन


चंबा, 29 जुलाई
मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 30 और 31 जुलाई को चंबा प्रवास पर होंगे ।
उपायुक्त श्री अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 30 जुलाई को प्रातः 10:05 बजे होली हेलीपैड पहुंचेंगे। उसके उपरांत 10:20 बजे त्यारी पुल के समीप बाढ़ से प्रभावित गांव पटोला का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री प्रातः 10:55 बजे होली स्थित जीएमआर भंडार परिसर पहुंचेंगे और बाढ़ के कारण गांव सलूण में हुए नुकसान का जायजा लेंगे तथा भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए होली- न्याग्रां सड़क मार्ग पर कुलेठ घार का निरीक्षण करें गे।
उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर के माध्यम से दोपहर 1:25 बजे परिधि गृह चंबा पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर बाद 2:40 बजे चौगान में दंगल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि होंगे और विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे । उसके उपरांत मुख्यमंत्री सायः 4:10 बजे अखंड चंडी पैलेस से मंजरी गार्डन तक आयोजित होने वाली शोभायात्रा में भाग लेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सायः 5:45 बजे पर परिधि गृह चंबा में वरिष्ठ नागरिक फोरम के साथ बैठक करने के साथ लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे तथा मुख्यमंत्री रात्रि 9:40 बजे अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता करेंगे।

उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को मुख्यमंत्री प्रातः 10:10 बजे चंबा के ऐतिहासिक चौगान में विभिन्न विभागीय विकासात्मक योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। उसके उपरांत अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला के समापन समारोह की अध्यक्षता करने के साथ विभिन्न गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे और स्थानीय लोगों से संवाद भी करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर बाद चंबा से शिमला की ओर रवाना होंगे ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी