उपायुक्त ने हाईटस के अधिकारियों के साथ पीजीआई सैटेलाईट सेंटर का किया निरीक्षण

 उपायुक्त ने हाईटस के अधिकारियों के साथ पीजीआई सैटेलाईट सेंटर का किया निरीक्षण


निर्माण कार्य में शीघ्र तेज़ी लाने के दिए निर्देश
ऊना, 28 जुलाई - उपायुक्त राघव शर्मा ने शुक्रवार को ऊना के मलाहत में हाईटस कम्पनी के अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन पीजीआई सैटेलाईट सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला के अधिकारी भी उपस्थित रहे। 
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त राघव शर्मा ने हाईटस कम्पनी के अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेज़ी लाने के निर्देश दिए ताकि निर्धारित समयावधि में कार्य को पूर्ण किया जा सके। उन्होंने निर्माण कम्पनी हाईटस के अधिकारियों को पीजीआई सैटेलाईट सेंटर के ओपीडी ब्लॉक को जून, 2024 से पूर्व पूरा करने के निर्देश दिए और कन्स्ट्रक्शन कम्पनी को समयबद्ध तरीक़े से कार्य पूरा करने के लिए साइट पर लेबर और मशीनरी बढ़ाने के निर्देश दिए। हाईटस  के अधिकारियों ने बताया कि निर्माण के लिए सभी स्वीकृतियाँ प्राप्त हो चुकी हैं और जून 2025 से पूर्व सैटलाईट सेंटर का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा । 
उपायुक्त ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को मेन रोड़ से पीजीआई सैटेलाईट सेंटर तक अप्रोच रोड़ का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने हाईटस के अधिकारियों को पीजीआई सैटेलाईट सेंटर में बनने वाले सीवरेज़ ट्रीटमेंट प्लांट(एसटीपी), व जल भंडारण टैंक की ड्राईंग तथा लेवलिंग शीघ्र तैयार कर जल शक्ति विभाग को सौंपने के निर्देश दिए। 
इस दौरान सैटलाईट सेंटर के समीप मरीज़ों के तीमारदारों के लिए रेड क्रॉस द्वारा प्रस्तावित सराय भवन की भूमि का भी निरीक्षण किया गया और उसके निर्माण के लिए औपचारिकताएँ पूर्ण करने का काम एसडीओ जिला परिषद को सौंपा गया।
इस मौके पर हाईटस के मुख्य अभियंता अनिल गुप्ता, वरिष्ठ प्रबंधक सुरजीत कुमार, प्रोजैक्ट अभियंता आशीष कुमार, एसडीओ जिला परिषद राकेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित