मात्तर-भेड़ों सड़क को शीघ्र बहाल करे लोक निर्माण विभाग -अजय सोलंकी।

 मात्तर-भेड़ों  सड़क  को शीघ्र बहाल  करे लोक निर्माण विभाग -अजय  सोलंकी


नाहन,- विधायक अजय सोलंकी ने आज नाहन विधानसभा क्षेत्र की भेड़ों और  मात्तर सड़क का निरीक्षण किया तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क को तुरंत बहाल करने के निर्देश दिए।
    उल्लेखनीय है कि भारी बारिश के कारण भेड़ों सड़क का करीब 500 मीटर भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर भी मलवा आ गया है।
  विधायक अजय सोलंकी आज रविवार को स्वयं पैदल चलकर भेड़ों और मात्तर सड़क पर  पहूँचे और सड़क का निरिक्षण किया तथा नुकसान का जायजा लिया।
  अजय सोलंकी ने कहा कि भारी बारिश के कारण नाहन क्षेत्र में सड़कों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग को बंद सड़कों को बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। 
  इस मौके  पर  लोक निर्माण विभाग के  एसडीओ अलोक, कांग्रेस कोषाध्यक्ष राकेश गर्ग, उप प्रधान लियाक़त  अली, भूरा, तपेन्दर, रेवानंद के अलावा मात्तर-भेड़ों के अन्य निवासी भी  उपस्थित  थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा