मुख्य संसदीय सचिव एवं जिला स्तरीय राहत एवं पुनर्वास समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर ने आज मनाली का दौरा कर भारी बारिश व बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया ।

 मुख्य संसदीय सचिव एवं जिला स्तरीय राहत एवं पुनर्वास समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर ने आज मनाली का दौरा कर भारी बारिश व बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया ।


उन्होंने इस दौरान उपमंडल अधिकारी मनाली व विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मनाली में राहत व पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की ।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आपदा प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं ।उन्होंने कहा कि पहली बार आपदा से होने वाले नुकसान की मुआवजा राशि को 10 गुना बढ़ाया गया है ।


सीपीएस ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू ने स्वयं दो दिन जिले में डेरा डाल कर राहत व बचाव कार्य की बागडोर संभाली। सर्वप्रथम जिले में फंसे पर्यटकों को बाहर निकलने के लिए अबरुद्ध कुल्लू मनाली मार्ग राईट व लेफ्ट बैंक होते खोला गया।साथ ही बिजली व पानी की आपूर्ति भी सुनिश्चित बनाई गई। अब पतली कुहल से आगे क्षतिग्रस्त मार्ग की खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है



। उन्होंने एनएचएआई को राष्ट्रीय उच्च मार्ग को शीघ्र सुचारू बनाने के निर्देश दिए।

सीपीएस ने लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर सम्पर्क मार्गो को यातायात के लिए सुचारु बनाने के निर्देश दिये।उन्होंने कहा कि सेब सीजन आरम्भ होने से पहले सभी सम्पर्क मार्ग खोले जाए ताकि बागवानों व किसानों को अपने उत्पाद मंडी तक पहुचाने में कठिनाई न आये।

उन्होंने जल शक्ति, बिजली, विभाग के अधिकारियों को पेयजल व विधुत आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिये।

उन्होंने केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री के दौरे की तैयारियों की जानकारी हासिल की तथा विश्वास जताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी प्रदेश सहित कुल्लू जिले को उदार सहायता देंगे।

बैठक में उपमंडलाधिकारी मनाली रमन शर्मा व अन्य विभागध्यक्ष उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया

प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए जगदेव ठाकुर के आवास पर बनी रणनीति