Delhi Murder: शादी से मना करने पर लड़की की रॉड मारकर हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Delhi Murder: शादी से मना करने पर लड़की की रॉड मारकर हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


दिल्ली के मालवीय नगर में दिनदहाड़े एक लड़की को मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि एक युवक ने रॉड से हमला कर लड़की की हत्या कर दी। हमले में लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, वारदात अरबिंदो कॉलेज के पास हुई है । यहां विजय मंडल पार्क शिवालिक ए ब्लॉक में लड़की का शव मिला है। लड़की की उम्र 25 साल बताई जा रही है। पार्क में एक बेंच के नीचे एक लड़की का शव मिला। उसके सिर से खून बह रहा था और सिर के आसपास खून पड़ा हुआ था। उसके शव के पास एक लोहे की रॉड मिली।

आरोपी की पहचान इरफान (28) के रूप में हुई है, जो संगम विहार का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतका के परिजन रिश्तेदार हैं। लड़की के परिवार वालों ने उनकी शादी से इनकार कर दिया था और पीड़िता ने युवक से बात करना बंद कर दिया था। इस इनकार से वह परेशान हो गया। जिसके बाद उसने लड़की की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। लड़की ने इसी साल कमला नेहरू कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया है और मालवीय नगर इलाके से स्टेनो की कोचिंग कर रही थी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस कॉलेज और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टपॉर्टम के लिए भेज दिया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी