सिरमौर जिला में भारी बारिश से 283 करोड़ रुपये का नुकसार-हर्षवर्धन चौहान

 सिरमौर जिला में भारी बारिश से 283 करोड़ रुपये का नुकसार-हर्षवर्धन चौहान


नाहन उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री ने कहा कि सिरमौर जिला में पिछले एक माह से लगातार हो रही भारी बारिश से जिला में करीब 283 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि इसमें मुख्यत सड़क, पुल, पेयजल, बिजली, कृषि, उद्यान, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि जन सेवाओं के अलावा आमजन के जान-माल का नुकसान भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के काराण जिला में बहुत भारी नुकसान हुआ है और सारा साल जनसेवाओं की बहाली में लग जायेगा।

उद्योग मंत्री गुरूवार को नाहन में सिरमौर जिला में भारी बारिश के कारण हुये नुकसान की जिला के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

हर्षवर्धन चौहान ने जिला प्रशासन और सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिए की जिला में राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाई जाये ताकि आम को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देशा दिए की फील्ड स्तर पर जाकर स्वयं राहत एवं पुनर्वास कार्यों की देखरेख करें और आम लोगों को हुये नुकसान का मुआजवा जल्दी प्रदान करें।

उद्योग मंत्री ने कहा कि जिला में लोक निर्माण विभाग को करीब 154 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। शिलाई क्षेत्र में 102 सड़कों में से 16 सड़कों को नुकसान हुआ और कुल नुकसान 55 करोड़ के करीब है। नाहन में 76 सड़कों में 16 सड़कें बंद हैं जिसमें 35 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। राजगढ़ में 60 सड़कों में से 2 सड़कें बंद हैं करीब 10 करोड़ का नुकसान हुआ है। पांवटा में 217 सड़कों में से 6 सड़कें बंद हैं 14 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सराहां में 64 सड़कों में से 2 बंद हैं 18 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसी प्रकार जिला में कुल 47 सड़कें भारी बारिश के कारण बंद हैं तथा 32 जेसीबी के साथ 11 टिप्पर कार्य कर रहे हैं।

  उन्होंने बताया कि बिजली विभाग को जिला में 9 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है। उन्होंने कहा कि जिला में लगभग सभी जगह पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नाहन डिविजन में 165 किलोमीटर लाईन डैमेज हुई, पांवटा में 259 किलोमीटर, राजगढ़ में 168 किलोमीटर लाईन डैमेज हुई हैं। इसके अलावा सभी पेयजल योजनाओं में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

हर्ष वर्धन चौहान ने बताया कि सिरमौर जिला में जल शक्ति विभाग को 103 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है। जिला की कुल 1405 जलापूर्ति योजनाओं में से 485 योजनायें प्रभावित हुई हैं जिसमें लगभग सभी को बहाल किया जा चुका है। नाहन पेयजल आपूर्ति योजना को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है इसके अलावा सिवरेज की तीन योजनायें क्षतिग्रस्त हुई हैं।

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने उद्योग मंत्री को जिला में सड़क, पुल, पेयजल, बिजली आदि क्षेत्र में हुये नुकसान की प्रेजेंटेशन देते हुए अवगत करवाया कि राजस्व व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी फील्ड स्तर पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर भी लगातार नुकसान की समीक्षा करने के साथ राहत एवं पुनर्वास की मानिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के एसडीएम, तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी सभी फील्ड में मुस्तैदी से नुकसान का जायजा ले रहे हैं।

  इस मौके पर सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोम दत्त, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, परियोजना अधिकारी डीआरडीए अभिषेक मित्तल, जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. राजन सिंह, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा राजीव ठाकुर, उप निदेशक उच्च शिक्षा कर्म चंद, योजना अधिकारी संजय परमार, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति राजीव महाजन, अधिशासी अभियंता वी.के. अग्रवाल, अधिशासी अभियंता बिजली राहुल राणा व अन्य अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।  

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित

बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा से गूँजा मेहला, 394 प्रतिभागियों ने लिया भाग