मुख्यमंत्री के प्रवास कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित

 
मुख्यमंत्री के  प्रवास कार्यक्रम  को लेकर बैठक आयोजित


उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता


चंबा, 29 जुलाई 

मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश ठाकुर सुखविंदर सिंह   सुक्खू के  चंबा और  भरमौर विधानसभा  क्षेत्र के तहत  प्रस्तावित प्रवास कार्यक्रम के दृष्टिगत आवश्यक तैयारियों को लेकर उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय  सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में एक बैठक  का आयोजन किया गया ।  
उपायुक्त ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से संबंधित बेहतर  प्रबंध व्यवस्था  से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण  पहलुओं और  आवश्यक तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की ।  बैठक में  उपस्थित सभी  विभागीय अधिकारियों  को निर्देशित किया  कि वे तैयारियों को लेकर अपने दायित्वों का समन्वय के साथ  निष्पादन करना सुनिश्चित बनाएं ताकि व्यवस्था में किसी भी प्रकार त्रुटि 
न  रहे ।
उपायुक्त ने   शोभा यात्रा के लिए  किए जाने वाले  सभी आवश्यक प्रबंध व्यवस्थाओं को    लेकर भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।  इस दौरान   सड़क मार्गों को खुला रखने सहित परिवहन, ट्रैफिक,पार्किंग  सहित 
विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई । 
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर नरेंद्र कुमार चौहान एवं एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने वर्चुअल रूप से हिस्सा लिया।  उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रवास को लेकर किए गए विभिन्न प्रबंध व्यवस्थाओं की जानकारी भी  बैठक में साझा की ।  
बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एडीएम अमित  मैहरा,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान , एसडीएम चंबा   अरुण शर्मा, भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रोबेशन अधिकारी इशांत जसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी  उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी