हिमाचल प्रदेश के लाखों राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी सामने आई है

 हिमाचल प्रदेश के लाखों राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी सामने आई है।


 प्रदेश के सरकारी राशन डिपो में आटे के कोटे में बढ़ोतरी की गई है। प्रदेश में कुल 19.50 लाख राशनकार्ड धारक है, जिनमें करीब 12 लाख राशन कार्ड एपीएल परिवारों के है। इन्हें इसका फायदा मिलेगा। बता दें अब उपभोक्ताओं को 14 किलो आटा मिलेगा।


खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने अगस्त माह के लिए राशन की अलॉटमेंट जारी कर दी है। अगले माह एपीएल उपभोक्ताओं को प्रति राशनकार्ड 14 किलो आटा मिलेगा। प्रदेश सरकार ने डिपो होल्डरों को महीने की पहली तारीख को गोदामों से राशन उठाने के निर्देश दिए हैं।


सभी डिपो होल्डरों को 14 किलो के हिसाब से आटे की डिमांड देने के लिए कहा गया है। डिपुओं पर सस्ती दरों पर राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसमें आटा, चावल समेत तीन दालें मलका, माश और दाल चना, दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों), 500 ग्राम प्रति व्यक्ति चीनी और एक किलो नमक शामिल हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित