राजस्व मंत्री एवं शिक्षा मंत्री ने कुमारसैन उपमण्डल में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

 राजस्व मंत्री एवं शिक्षा मंत्री ने कुमारसैन उपमण्डल में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा



आपदा से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने की वर्तमान राज्य सरकार की प्रतिब्धता को दोहराय ा

शिमला, 28 जुलाई -
राजस्व, बागवानी व जनजातिय विकास मंत्री जगत नेगी एवं शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कुमारसैन उपमण्डल में मानसून आपदा से प्रभावित ग्राम पंचायत मधावनी व खनेटी पंचायतों का दौरा किया और आपदा ग्रस्त लोगों से मुलाकात की | 
इस दौरान उन्होंने इस आपदा से प्रभावित हुए लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने की वर्तमान राज्य सरकार की प्रतिब्धता को दोहराया।
कैबिनेट मंत्रियों ने इस दौरान क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों का जायजा लिया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों को शीघ्र दुरूस्त करने के आदेश दिए ताकि बागवानों को सेब सीजन में कोई असुविधा न हो। उन्होनें क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आवहान किया कि वह आपदा ग्रस्त लोगो की हर सम्भव सहायता करें और राज्य सरकार के संशोधित आपदा राहत मैनुअल से लोगों को अवगत करवाएं। 
इस दौरान क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने दोनों कैबिनेट मंत्रियों को आपदा से हुए नुकसान का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुुत किया।
इसके उपरान्त दोनों कैबिनेट मंत्रियों ने रामपुर विधान सभा क्षेत्र की ननखड़ी तहसील का दौरा किया और खोलीघाट, गहान, अड्डू, जबालड़़ा, खड़ान, क्षे़त्रों में आपदा ग्रस्त लोगों से मुलाकात की और राजस्व अधिकारियों को राज्य सरकार के संशोधित मैनुअल के तहत शीघ्र राशि प्रदान करने के आदेश दिए।  
इसके उपरांत कैबिनेट मंत्रियों ने कुमारसैन उपमंडल की ग्राम पंचायत जरोल, थानेदार, भुटटी का भी दौरा किया और आपदा प्रभावित लोगों से मुलाकात की।
इस अवसर पर रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंदलाल, ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह राठौर, उपमंडल दंडाधिकारी रामपुर निशांत तोमर, उपमंडल दंडाधिकारी कुमारसैन सुरेन्द्र मोहन, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन