ग्रीन चंबा-क्लीन चंबा व तंबाकू मुक्त का संदेश देने को लेकर हाफ मैराथन रेस आयोजित

 ग्रीन चंबा-क्लीन चंबा व तंबाकू मुक्त  का संदेश देने को लेकर हाफ मैराथन रेस आयोजित



तीन सौ प्रतिभागियों ने लिया भाग


चंबा,

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2023 के उपलक्ष पर आज जिला मुख्यालय में हाफ मैराथन रेस का आयोजन किया गया । 

इसका आयोजन  जिला प्रशासन ,स्वास्थ्य विभाग व एथलेटिक एसोसिएशन चंबा के सहयोग से करवाया गया।

मैराथन रेस  मिलेनियम गेट  से  शुरू होकर करियां तथा वापिस करियां से मिलेनियम गेट चंबा में संपन्न हुई। 

इसमें पुरुष और महिला वर्ग में लगभग तीन सौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले विजेताओं को जिला प्रशासन की ओर से 8000, 6000 व 4000 की नगद राशि व मेडल देकर सम्मानित किया गया। मैराथन ग्रीन चंबा-क्लीन चंबा व तंबाकू  मुक्त चंबा के विषय पर आयोजित की गई थी । हाफ मैराथन आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य चंबा के जन-जन को सफाई व हरियाली को लेकर प्रेरित करना तथा समाज के हर वर्ग को मुख्यता युवा को तंबाकू के गंभीर दुष्प्रभाव के बारे में अवगत करवाना है।

इस कार्यक्रम में कैच प्रोजेक्ट प्रीवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन विभाग  डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा की ओर से सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट व रिफ्रेशमेंट उपलब्ध करवाई गई।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य विभाग डॉ करण हितेषी,अध्यक्ष डिस्टिक एथलेटिक एसोसिएशन शौकत अली,जनरल सेक्रेटरी डीडीए उमेश चौना,जॉइंट सेक्रेटरी  मोहम्मद याकूब, कमलजीत सिंह, राजेश शर्मा ,केवल कृष्ण ,दिलीप बेदी, राकेश सूरी, करण व उमेश कुमार सहित अन्य  उपस्थित रहे। 


यह रहे विजेता- महिला वर्ग में गर्गी शर्मा प्रथम, सुनीता द्वितीय जबकि तनिष्का तृतीय स्थान पर रही। इसी तरह पुरुष वर्ग में मनीष चंदेल प्रथम स्थान, शेर सिंह द्वितीय स्थान पर और विक्रम तृतीय स्थान पर रहा।  

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी