पुलिस जिला नूरपुर द्वारा आम जनता को किया सूचित साईबर अपराध लगातार रहे हैं बढ़ साईबर अपराधियों द्वारा लोगों को ठगने के अलग-अलग तरीके किए जा रहें हैं इस्तेमाल

 पुलिस जिला नूरपुर द्वारा आम जनता को किया सूचित, साइबर अपराध लगातार रहे हैं बढ़

साइबर अपराधियों द्वारा लोगों को ठगने के अलग-अलग तरीके किए जा रहें हैं इस्तेमाल


पुलिस जिला नूरपुर द्वारा आम जनता को सूचित किया जाता है कि आजकल साईबर अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं व साईबर अपराधियों द्वारा लोगों को ठगने के अलग-अलग तरीके इस्तेमाल किए जा रहे हैं! जैसा कि एजेंसी खोलने के नाम पर अग्रिम राशि , टेलीग्राम पर आनलाइन टास्क देकर, आंगन बाड़ी योजनाओं के नाम पर , विदेश भेजने के नाम पर व विदेश में गए लोगों के परिजनों के नाम पर झूठी अफवाहें फैलाकर पैसे ऐंठने, लोन देने व मोबाइल सिम को 5 जी अपग्रेड करवाने के नाम पर , आधार कार्ड,पैन कार्ड व व्यक्तिगत मोबाइल नंबर को बैंक खातों से लिंक करने के नाम पर लोगों से व्यक्तिगत जानकारी लेकर ठगा जा रहा है! इसलिए  पुलिस जिला नूरपुर द्वारा लोगों से अपील की जाती है कि ऐसे साईबर अपराधियों के झांसे में न आए और न ही अपनी व्यक्तिगत जानकारी अज्ञात व्यक्तियों के साथ साॅ॑झा करें!साईबर फ्राड होने पर तुरंत साईबर हैल्प लाइन नम्बर 1930 पर काल करे व अपने नजदीकी पुलिस थाना/ चौंकी से सम्पर्क करें ।  जिला पुलिस नूरपूर सदैव आपकी सेवा में तत्पर है!

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित