चीड़ की पत्तियों से हस्तशिल्प उत्पाद बनाने के दिए टिप्स

  चीड़ की पत्तियों से हस्तशिल्प उत्पाद बनाने के दिए टिप्स


     हस्तशिल्प कला को बढ़ावा देने के लिए उठाए जा रहे कारगर कदम: एसडीएम
    धर्मशाला, 31 जुलाई। युवाओं को चीड़ की पत्तियों से हस्तशिल्प उत्पाद बनाने के टिप्स दिए गए। इस बाबत सोमवार को भाषा एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से एक दिवसीय चीड पत्ती हस्त शिल्प उत्पाद कार्यशाला द्रोणाचार्य बी.एड कॉलेज रैत आयोजित की गई इसमें बीएड कालेज के विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण हासिल किया। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए एसडीएम करतार चन्द ने कहा कि हस्तशिल्प उत्पादों की काफी डिमांड है तथा इस क्षेत्र में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हस्तशिल्प कला को बढ़ावा देने के लिए कारगर कदम उठा रही है तथा इसी दिशा में युवाओं को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है।
     ग्रामीण स्तर पर भी स्वयं सहायता समूहों को हस्तशिल्प उत्पाद तैयार के लिए प्रोत्साति किया जा रहा है ताकि स्वयं सहायता समूहों की आमदनी में बढ़ोतरी हो सके। कार्यशाला में दर्शना देवी तथा उनके समूह की महिलाओं ने चीड़ की पत्ती से गमले, टोकरी तथा ट्रे इत्यादि बनाने की बारीकियां प्रशिुक्षुओं को सिखाई। कार्यक्रम के अन्त में जिला भाषा अधिकारी अमित गुलेरी मुख्यातिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाषा कला संस्कृति विभाग कलाओं के संवर्धन के लिए नियमित तौर पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, ज्यादा से ज्यादा युवा इन कलाओं की बारीकियां सीखें इस के लिए विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग