Puneet Superstar: FIR के बाद पुनीत सुपरस्टार को एक और झटका, इंस्टाग्राम अकाउंट किया गया सस्पेंड

 Puneet Superstar: FIR के बाद पुनीत सुपरस्टार को एक और झटका, इंस्टाग्राम अकाउंट किया गया सस्पेंड


अपनी कॉमेडी वीडियो के लिए लोगों के बीच मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, खबर आ रही है कि पुनीत का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया गया है।

पुनीत सुपरस्टार उर्फ लॉर्ड पुनीत के नाम से मशहूर पुनीत शर्मा रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' के घर से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट थे। पहले ही हफ्ते में हुए इस एविक्शन के बाद से पुनीत सुपरस्टार लगातार मेकर्स से लेकर सलमान खान तक को सोशल मीडिया पर जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। लेकिन इतना सब होने के बाद भी वह रुकने का नाम नहीं ले रहे थे और उन्होंने कुछ दिनों पहले 'बिग बॉस 16' के विनर एमसी स्टैन को 'कीड़ा मकोड़ा' बुलाया था, जिसके बाद रैपर के फैंस भड़क उठे थे। अब खबर आ रही है कि पुनीत सुपरस्टार का इंस्टाग्राम अकाउंट निलंबित कर दिया गया है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

अपनी कॉमेडी वीडियो के लिए लोगों के बीच मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, खबर आ रही है कि पुनीत का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया गया है। यह पेज अब उपलब्ध नहीं है। इस खबर ने सोशल मीडिया यूजर्स को दो गुटों में बांट दिया है। दरअसल, बीते दिनों एमसी स्टैन को 'कड़ी मकोड़ा' बुलाने वाले पुनीत का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद होने की खबर से जहां रैपर के फैंस बेहद खुश हैं। वहीं पुनीत सुपरस्टार के फैंस काफी नाराज हैं।

बता दें, पुनीत सुपरस्टार का 'बिग बॉस ओटीटी 2' में हिस्सा लेने के बाद से ही  एमसी स्टैन से उनका मतभेद चल रहा है। एमसी स्टैन रियलिटी शो के प्रीमियर एपिसोड में आए थे। घर में पुनीत के अनुचित व्यवहार के कारण उन्हें 24 घंटे के अंदर ही बीबी ओटीटी हाउस से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। घर से बाहर आने के बाद पुनीत सुपरस्टार ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने शो के होस्ट सलमान खान और एमसी स्टैन की जमकर आलोचना की थी। इस वीडियो में पुनीत ने एमसी स्टैन की तुलना कीड़े मकोड़ों से की थी, जिसे सुनकर रैपर के फैंस भड़क गए। ऐसे में उन्हें पुनीत सुपरस्टार के अकाउंट को रिपोर्ट करना शुरू किया। अब जब पुनीत का अकाउंट बंद हो गया है तो सभी का मानना है कि यह एमसी स्टैन के फैंस के द्वारा की गई रिपोर्टिंग का हिस्सा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग