₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

 ₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम


देश में साइबर फ्रॉड के मामले बढ़ते जा रहे हैं . आपकी एक लापरवाही से बैंक अकाउंट खाली हो सकता है. जालसाज लोगों को फंसाने के लिए अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे ही एक फ्रॉड में फंसकर एक बुजुर्ग ने 1.02 लाख रुपये गंवा दिए हैं.

इस पूरे मामले को लेकर एक एफआईआर भी दर्ज कराई गई है.


मामला देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का है. यहां एक 80 साल के बुजुर्ग को अपनी मोबाइल का 155 रुपये का रिचार्ज करवाना महंगा पड़ गया और 1.02 लाख रुपये गंवा दिए. साइबर ठगों ने बुजुर्ग से रिमोट एक्सेस डाउनलोड करवा कर इस ठगी को अंजाम दिया है.

ऐसे हुई धोखाधड़ी


पीड़ित शख्स एक बैंक मैनेजर है. उसने 155 रुपये का रिचार्ज कराने के लिए ऑनलाइन पेमेंट किया. हालांकि उसके पैसे कट गए थे लेकिन उसका रिचार्ज हो नहीं पाया था. इसके बाद पीड़ित शख्स ने एयरटेल को इस बारे में मेल लिखा. कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव ने उनसे बैंक में जाकर संपर्क करने को कहा. बुजुर्ग ने बैंक का दौरा किया और बताया गया कि उसके खाते से 155 रुपये काट लिए गए हैं .


रिफंड प्रोसेस कराने के नाम पर डाउनलोड करवाया ‘RustDesk’ ऐप


दर्ज मुकदमे के मुताबिक, बुजुर्ग व्यक्ति को राहुल नाम के एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को एयरटेल कस्टमर केयर के एक एग्जीक्यूटिव बताया. उसने कहा कि कंपनी उसके बैंक खाते में 155 रुपये वापस कर रही है. रिफंड प्रोसेस करने के बहाने, आरोपी ने फिर उस बुजुर्ग व्यक्ति को अपने मोबाइल फोन पर ‘RustDesk’ ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा. इसके बाद जालसाजों ने ठगी की वारदात को अंजाम दिया.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी